सीतामढी के पांच प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। इसमें मेजरगंज, सोनबरसा, पुपरी, डुमरा और परिहार प्रखंड शामिल है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश के सीतामढ़ी जिले से गुजरने वाली बागमती, लखनदेई, मरहा, झीम व हरदी नदी उफान पर है। इसके कारण परिहार प्रखंड के लहुरिया पंचायत अंतर्गत परवाहा-लालबंदी मुख्य सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है।
इसके अलावा लहुरिया इदगाह व बसबरिया मस्जिद में भी पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी तेजी से सरेह से गांव की तरफ फैल रहा है। प्रखंड के बारा, बसवरिया, लहुरिया एवं खुरसाहा गांव के कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सकड़ो घरों में पानी घुस गया है।
लोग सुरक्षित स्थलों की ओर पलायन कर रहे। मरहा व हरदी नदी का रौद्र रूप देख शिवनगर, फुलहट्टा, बाया, जगदर, महुआवा आदि गांव के लोग भी दहशत में है। घरों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकल पड़े हैं। पंचायत कार्यालय लहुरिया में भी पानी घुस चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा हैं। लोगों को दैनिक उपयोग का सामान लाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर तीन फुट पानी के बहाव होने से आवगामन बाधित हो गया है। सभी जगहों पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और लाल निशान छुने को आतुर है। सोनबरसा में झीम नदी, सुरंदरपुर में अधवारा नदी का जलस्तर स्थिर है। हालांकि खाप खोपराहा , कन्हौली ,भारसर , ओरलहिया के सरेह में प्रवेश कर गया है।
वहीं, एसएसबी कन्हौली व कन्हौली बाजार के बीच नवनिर्माण पुल के पास सड़क पर दो फीट पानी का बहाव जारी है। वहीं पुपरी में अधवरा नदी का जलस्तर लाल निशान से नीचे है। वही मेजरगंज और बेलसंड के बागमती नदी भी लाल निशान से ऊपर बह रही है।
शहर से गुजरी लखनदेई नदी का पानी निचले इलाके में फैल रहा है। शहर के कुष्ट कॉलोनी के लोग ऊंचे स्थल पर शरण ले रहे है। लखनदेई नदी का पानी डुमरा के हरिछपरा, बाजितपुर गांव में फैलने लगा।