बैठक में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मीनापुर विधायक श्री राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने जिला में चलाया जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा किया और इस मौके पर कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व को बिहार के सभी समाज ने स्वीकार किया है।
जिसका परिणाम है कि सभी धर्मों के लोग पार्टी सदस्य बनना चाहते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मैं भी अभियान में सफल बनाने हेतु बूथ स्तर तक जाऊंगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद डा अर्जुन राय ने कहा कि 17 प्रखंड, एक नगर निगम ,तीन नगर परिषद, एक नगर पंचायत मिलाकर सभी बूथों पर कम से कम 4 सक्रिय सदस्य और 100 प्राथमिक सदस्य बनाना है । जिस दिशा में सभी कार्यकर्ता साथी जिसमे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष मो शफीक खा के नेतृत्व में काम करेगी और खुद पूर्व सांसद जिला के सभी प्रखंडों में व्यापक जन चेतना जगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
सीतामढी जिला अध्यक्ष मो शफीक खा ने कहा कि पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले ।निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूरा करना है।
इस मौके पर विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ,स्थानीय निकाय प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार उर्फ कब्बू खिरहर , जिला प्रधान महासचिव लालू प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंद्राणी देवी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मो जलालुद्दीन खा, हरि ओम शरण, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य ।
श्याम बाबू राय पूर्व प्रमुख ,बोखरा प्रमुख सुधीर शाह, प्रदेश महासचिव ब्रजमोहन मंडल, राम कैलाश साह ,शिव चंद्र मंडल, उमर सैफुल्ला, जियाउल्लाह साहब, प्रो रास नारायण, सुधीर साह, प्रमुख, रोशन यादव पूर्व जिला अध्यक्ष युवा, सीमा गुप्ता, प्रदेश महासचिव महिला सेल, गणेश गुप्ता, अहिराज शैलेंद्र, राम प्रकाश राय, जगन्नाथ राय, अनूठा पंडित, राजीव पासवान, रविंदर सिंह, अकबर अली ,श्रीनाथ राय, मनोज आजाद, कृष्णा नंदन महतो ,जय नारायण राय, चंदन पासवान ,मोहन बैठा, जिला परिषद सुनील यादव अन्य लोग उपस्थित थे।