सीतामढी जिले में नव गठित व पुराने नगर निकायों के चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है। सभी नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी नियुक्ती व राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा आरक्षण रोस्टर की घोषणा किए जाने के बाद मतदान केन्द्रों की घोषणा कर दी गई है। जहां जल्द मतदान केन्द्रों की भौतिक सत्यापन किया जाएगा। नगर निगम चुनाव के कुल 46 वार्ड में 184 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसके निर्वाची अधिकारी डीडीसी विनय कुमार निर्वाची अधिकारी बनाए गए हैं। निगम में कुल एक लाख 63 हजार 794 मतदाता हैं।
पुपरी में बनाए गए 49 मतदान केन्द्र: नगर परिषद पुपरी के कुल 25 वार्ड में 49 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 32 हजार 694 मतदाता हैं। अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी नवीन कुमार निर्वाची अधिकारी नियुक्त
किए गए हैं। बैरगनियां में बनाए गए 48 मतदान केन्द्र: नव गठित नगर परिषद बैरगनियां के कुल 26 वार्ड में 48 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 33 हजार 966 मतदाता हैं। सदर एसडीओ राकेश कुमार निर्वाची अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।