प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिले में भाजपा महिला मोर्चा की ओर बिहार बंद के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा समेत विभिन्न विंग के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर आक्रोश जताते हुए बाजार बंद कराया। हालांकि बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। कुछ समय बाद ही दुकानें खुल गयी। सड़कों पर आवागमन होने लगी। इस बीच मेहसौल चौक पर दुकानें बंद कराने पहुंचे नगर विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं को स्थानीय व्यवसायियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
इस दौरान लोगों व कार्यकर्ताओं में बकझक हुई। व्यवसायियों ने दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया। वहीं रुत्रीसैदपुर में अपशब्द बोले जाने की घटना घटी। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने की कोशिश करते रहे। प्रदर्शन की शुरुआत शहर के साहू चौक से हुई, जहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी कर रही थीं। इसके बाद जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। प्रदर्शन के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा और दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद देखे गए। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।
प्रदर्शन की शुरुआत शहर के साहू चौक से हुई, जहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी कर रही थीं। इसके बाद जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। प्रदर्शन के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा और दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद देखे गए। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।
रुन्नीसैदपुर में आंदोलनकारियों ने वाहन चालक से की बकझक, माइक छीन कर तोड़ा दिया
रुन्नीसैदपुर थाना चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 22 पर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इस इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी करें लगी रही। वहीं कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। इसी दौरान रोके जाने को लेकर एक वाहन चालक से एनडीए कार्यकर्ताओं की तू-तू मैं-मैं हो गयी। इस बीच एक सोशल मीडिया के संचालक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गलत शब्द का प्रयोग कर दिया। जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता उसके हाथ से माइक छीन कर पटक दिया। जिससे उसकी माइक टूट गई। हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। प्रदर्शन में भाजपा के विधानसभा संयोजक मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, कामेश्वर राय, सुधीर कुमार सिंह, जदयू के जिला महासचिव सुदेश शाही प्रधानमंत्री का अपमान देशवासियों का अपमान है: डॉ. मिथिलेश कुमार
डुमरा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार बंद के दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर जगह-जगह दुकान बंद करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री की मां के अपमान को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के नेताओं की बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देशवासियों का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में नगर विधायक के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार मर्यादाओं को तोड़कर राजनीति कर रहा है। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। मौके पर स्थानीय विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार के साथ भारती देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुवंश राय, प्रिंस तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जय किशोर साह, शिव शंकर प्रसाद, मनीष कुमार, चुनचुन सिंह, रवि शंकर कुमार, संजय कुमार पप्पू, राजा कुमार के अलावे काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कई टुकड़ी में बटे भाजपा कार्यकर्ता नगर के जानकी स्थान, लोहा पट्टी, सोनापट्टी, सीताराम चौक, विजय शंकर चौक शंकर चौक गांधी चौक, किरण चौक होते हुए मेहसौल चौक तक बंद कराया गया। सुबह 7 से लेकर दिन के 12 तक बंद को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
एवं हरिशंकर पासवान, जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, वासुदेव शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद महतो, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश झा, जिला उपाध्यक्ष विजय पासवान, राजेंद्र साह, प्रखंड अध्यक्ष मनीन्द्र कुमार, रालोमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद आनंद, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी, अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
