बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से बीजेपी की गायत्री देवी चुनाव जीत गई हैं। राजद की स्मिता पूर्वे को पार्टी की बागी निर्दलीय रितु जायसवाल ने तीसरे स्थान पर भेज दिया। गायत्री को 82644, रितु को 65455 और स्मिता को 48534 वोट मिला। 11 नवम्बर को दूसरे चरण में रीगा में मतदान हुआ। वोटर टर्न आउट लगभग 67 प्रतिशत रहा। परिहार में बीजेपी ने गायत्री देवी को फिर से मौका दिया था। 2020 में उन्होंने रितु जायसवाल को ही हराया था। तब रितु राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी चुनाव जीत गई हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय रितु जायसवाल रहींं। राजद की उम्मीदवार और दिग्गज रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता तीसरे स्थान पर चली गईं।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी 13वें चक्र की गिनती को बाद 42796 पा चुकी हैं। वह राजद के स्मिता पूर्वे से 15315 वोटों से आगे चल रही हैं।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी 6999 वोटों से आगे चल रहा हैं।अब तक उन्हें 24352 वोट मिले हैं। राजद की स्मिता गुप्ता को 17353 वोट मिले हैं।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी 6818 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद की स्मिता पूर्वे लगातार पीछे जा रही हैं। गायत्री देवी को 21209 वोट मिले हैं।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी आगे चल रही हैं। पांचवें राउंड में 6759 मतों का अंतर है।
सीतामढ़ी की परिहार विधानसा सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी आगे निकल गई हैं। राजद की स्मिता पूर्वे दूसरे स्थान पर तो निर्दलीय रितु जायसवाल तीसरे स्थान पर हैं। पहले चक्र में गायत्री देवी को पांच हजार से अधिक तो स्मिता को 22 सौ वोट मिले हैं। रितु को 1091 मत मिले हैंं।
परिहार विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
मतगणना केंद्र पर भीड़ जुटना शुरू हो गया है। मतगणना कर्मी काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गए हैं। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। मीडिया कर्मी सटीक रिपोर्टिंग के लिए तत्पर हैं।
परिहार में 2025 का चुनाव काफी चर्चा में है जहां तीन देवियों के बीच लड़ाई है। एनडीए से बीजेपी की गायत्री देवी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में है तो महागठबंधन से राजद की स्मिता पूर्वे अपने ससुर रामचंद्र पूर्व की विरासत बचाने की लड़ाई रह रही हैं । इस बीच राजद की बागी रितु जायसवाल ने निर्दलीय ताल ठोक दिया है । परिहार पहले सोनबरसा विधानसभा का हिस्सा था जहां से विधायक रहे राजद के कद्दावर डॉक्टर रामचंद्र मंत्री बने।
परिसीमन 2008 के बाद गठित परिहार सीट पर बीजेपी का कब्जा है। पहले रामनरेश यादव यहां के विधायक बने। 2015 में उनकी पत्नी गायत्री देवी ने जीत दर्ज किया। 2020 में उन्होंने आरजेडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल को पराजित किया। इस बार राजद ने रितु का टिकट काट कर रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को दे दिया तो रितु निर्दलीय मैदान में आ गईं। उन्होंने राजद और तेजस्वी पर कई आरोप लगाए। परिहार पूर्णिया बनेगा नारे के साथ पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि रितु जायसवाल और स्मिता पूर्वे का सामाजिक समीकरण एक ही है।
मतगणना की स्थापित प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती पहले होगी। पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, चाहे उसकी गिनती पूरी हो या ना हो, ईवीएम के वोट की गिनती शुरू हो जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल पर ईवीएम खोले जाएंगे यानी एक राउंड में 14 मशीन गिने जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले भी साफ किया है कि मतगणना का पहला रुझान सुबह 8.30 बजे के बाद ही आ सकता है। इसलिए टीवी चैनलों पर सुबह 8.10 बजे से एनडीए या महागठबंधन के आगे-पीछे के नंबर देखकर उत्साहित या उदास होने की जरूरत नहीं है। आप भरोसेमंद अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान की साइट पर बार-बार आइए और पूरे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिले और अपनी सीट की मतगणना का अपडेट लेते रहिए।

