रीगा-परसौनी मुख्य पथ में रेवासी और भगवानपुर के बीच एक आम के बगीचा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक की लूट की है। रीगा के तरफ आ रहे एक व्यक्ति को रोककर बाइक लूट कर परसौनी की तरफ भाग निकला। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी राम स्वार्थ ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार अपने ससुराल शिवहर जिले के हरनहिया से लौट रहे थे। परसौनी से रीगा की तरफ निकलने पर भगवानपुर और रेवासी के बीच पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे से पिस्टल तान दिया और पिस्टल की नोक पर बाइक से उतार कर बाइक लेकर परसौनी की तरफ फरार हो गया।
पीड़ित के बताया कि ग्लेमर बाइक जिसका नम्बर BR30Y8722 थी। घटना के बाद मामले की जानकारी रीगा पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की छान बिन में जुट गई। बाइक लेकर भागे हुए दिशा में छानबीन कर रहे है। हालांकि मामले को लेकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है स्थानीय पुलिस आसपास में लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है।

