By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया देश को संबोधित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सीतामढ़ी के DM रिची पांडे सहित तीन अधिकारियों को राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड-2025’; मतदाता दिवस पर पटना में भव्य सम्मान
सीतामढी
बिहार के Nomad Shubham ने 24 साल की उम्र में रचा इतिहास: 182 देश घूमकर बने सबसे युवा भारतीय ट्रैवलर!
कहानी
सीतामढ़ी में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन: अपर समाहर्ता ने दिलाई मतदान शपथ, नए मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर!
सीतामढी
शहीद सीआरपीएफ जवान प्रह्लाद बैठा की प्रतिमा का भावपूर्ण अनावरण: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रसलपुर में साकार हुआ ग्रामीणों का लंबा इंतजार!
सीतामढी
सीतामढ़ी सदर अस्पताल: डीएम रिची पांडे ने स्वास्थ्य संकेतकों पर फटकार लगाई, 24/7 सुविधाओं और OPD शिफ्ट का सख्त निर्देश
सीतामढी
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > दिल्ली > गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया देश को संबोधित
दिल्ली

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया देश को संबोधित

Saroj Raja
Last updated: 2026/01/25 at 7:30 PM
Saroj Raja
Share
6 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार (25 जनवरी) को देशवासियों को संबोधित कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को बधाई दी.संबोधन में उन्होंने पिछले वर्ष देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले प्रमुख प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, संवैधानिक आदर्शों और साझा जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियों को रेखांकित किया साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने नागरिकों से एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य करते हुए एकता, समावेशिता और दृढ़ता को मजबूत करने का आग्रह किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वंदे मातरम का इतिहास बताते हुए यह गीत कहा कि हम, भारत के नागरिक, देश और विदेश में, गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे. गणतंत्र दिवस का यह शुभ अवसर हमें अतीत, वर्तमान और भविष्य में अपने देश की स्थिति और दिशा पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करता है. हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की शक्ति ने 15 अगस्त, 1947 को हमारे देश की स्थिति बदल दी. भारत स्वतंत्र हुआ. हम अपने राष्ट्रीय भाग्य के निर्माता बने.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 से हम अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्शों की ओर अग्रसर कर रहे हैं. उस दिन हमारा संविधान पूर्णतः लागू हुआ. लोकतंत्र की जन्मभूमि भारत, दास प्रथा से मुक्त हुआ और हमारा लोकतांत्रिक गणतंत्र अस्तित्व में आया. हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े गणतंत्र का आधारभूत दस्तावेज है. हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श हमारे गणतंत्र को परिभाषित करते हैं. संविधान निर्माताओं ने संवैधानिक प्रावधानों के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना और देश की एकता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया.

उन्होंने अपने संबोधन में देशभक्ति की एकता की शक्ति पर प्रकाश डाला. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे राष्ट्रवादी कवि सुब्रमण्यम भारती ने अपनी तमिल रचना “वंदे मातरम येनबोम” के माध्यम से वंदे मातरम को लोकप्रिय बनाया, जिसका बाद में कई भारतीय भाषाओं में और श्री अरबिंदो द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद किया गया. उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम को भारत की गीतात्मक राष्ट्रीय प्रार्थना बताया और कहा कि राष्ट्र ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि युवाओं को उनकी देशभक्ति और उनके नारे “जय हिंद” की चिरस्थायी भावना से प्रेरित किया जा सके. नेताजी का नारा ‘जय हिंद’ हमारे राष्ट्रीय गौरव की घोषणा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय देश की जड़ों से गहराई से जुड़े रहते हुए भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने, नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने और सतत विकास का समर्थन करने को भारत के भविष्य के विकास के प्रमुख स्तंभ बताया और आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया.

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली कलाकार,शिल्पकार और साहित्यकार, हमारी समृद्ध परम्पराओं को आधुनिक अभिव्यक्ति दे रहे हैं. हमारे ऊर्जावान उद्यमी, देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान, देशवासियों के लिए पोषण सामग्री उत्पन्न करते हैं. हमारे देश की कर्मठ और प्रतिभाशाली महिलाएं अनेक क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं. हमारे सेवाधर्मी डॉक्टर, नर्स और सभी स्वास्थ्य कर्मी देशवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं.

उन्होंने कहा कि 57 करोड़ जन-धन अकाउंट में 56 फीसदी महिलाओं के अकाउंट हैं. 10 करोड़ से ज्यादा सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं. खेल-कूद में हमारी बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं. महिला क्रिकेट टीम ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीता है. उन्होंने कहा किनारी शक्ति अधिनियम से देश की महिलाएं और सशक्त होंगी. वंचित वर्ग की योजनाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है. महिलाओं का सक्रिय और समर्थ होना देश के विकास के लिए जरूरी है. उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय प्रयासों से अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है.

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थ-व्यवस्था है। विश्व-पटल पर अनिश्चितता के बावजूद भारत में निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है। हम, निकट भविष्य में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के जवान देश की आतंरिक रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे सेवाधर्मी डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी देशवासियों की सेवा करते हैं। हमारे इंजीनियर देश के विकास में भूमिका निभाते हैं। हमारी देश के संवेदनशील नागरिक देश को सशक्त बना रहे हैं। किसानों की दम पर कृषि प्रोडक्ट्स विदेश में भेजे जा रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article सीतामढ़ी में कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, न्याय की मांग छात्रा की मौत को लेकर स्टूडेंट्स ने निकाला कैंडल मार्च
Next Article सीतामढ़ी सदर अस्पताल: डीएम रिची पांडे ने स्वास्थ्य संकेतकों पर फटकार लगाई, 24/7 सुविधाओं और OPD शिफ्ट का सख्त निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीतामढ़ी के DM रिची पांडे सहित तीन अधिकारियों को राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड-2025’; मतदाता दिवस पर पटना में भव्य सम्मान
सीतामढी January 25, 2026
बिहार के Nomad Shubham ने 24 साल की उम्र में रचा इतिहास: 182 देश घूमकर बने सबसे युवा भारतीय ट्रैवलर!
कहानी January 25, 2026
सीतामढ़ी में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन: अपर समाहर्ता ने दिलाई मतदान शपथ, नए मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर!
सीतामढी January 25, 2026
शहीद सीआरपीएफ जवान प्रह्लाद बैठा की प्रतिमा का भावपूर्ण अनावरण: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रसलपुर में साकार हुआ ग्रामीणों का लंबा इंतजार!
सीतामढी January 25, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?