बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के रेप और मौत के मामले में डीजीपी विनय कुमार ने पटना के आईजी जितेंद्र राणा और SSP पटना कार्तिकेय शर्मा को अपने आवास पर बुलाया है. परिजनों के निकलने के बाद दोनों पहुंचे हैं. बंद कमरे में बातचीत हो रही है. परिजन के कहा कि वही पुराना चीज बोला जा रहा है, बुला कर कहा जा रहा कि मान लीजिए कि सुसाइड किया है.
NEET छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी पटना यूनिवर्सिटी की छात्राएं
शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्र के साथ हुई घटना के बाद शुक्रवार को पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं सड़क पर उतरीं. छात्राओं ने पटना के मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक ‘बेटी बचाओ न्याय मार्च’ निकाला. कारगिल चौक पर सभी छात्राएं प्रदर्शन किया कारगिल चौक के बाहर ‘Justice for NEET Girl’ लिखा. सड़क पर उतरे छात्राएं सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
दरअसल, नीट छात्रा रेप-संदिग्ध मौत मामले में जांच एक अहम मोड़ पर आ गई है, जब फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को पीड़िता के अंडरगारमेंट्स पर स्पर्म मिले. इस घटनाक्रम के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और मेडिकल टीम ने आरोपी की पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है.

