By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय बैठक आयोजित की गई।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Netwin Casino: la guida definitiva per i nuovi giocatori online
ब्रेकिंग न्यूज
Jak zwiększyć swoje szanse na wygraną grając w Azur Slot
ब्रेकिंग न्यूज
I vantaggi di utilizzare Wintime Casino mobile per le tue sessioni di gioco quotidiane
ब्रेकिंग न्यूज
Comment obtenir et utiliser les bonus Lemon Casino sans dépôt
ब्रेकिंग न्यूज
Waarom Cookie Casino free spins zonder storting een fantastische kans zijn
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > ब्रेकिंग न्यूज > जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय बैठक आयोजित की गई।
ब्रेकिंग न्यूज

जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय बैठक आयोजित की गई।

Saroj Raja
Last updated: 2024/02/27 at 11:52 AM
Saroj Raja
Share
6 Min Read
SHARE

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी,मो0 जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अबतक की गई तैयारी से उन्हें अवगत कराया उन्होंने अंचलवार, प्रखंडवार एवं विभागवार तैयारियों को पी0पी0टी0 के माध्यम विस्तृत जानकारी दी डीएम ने मननीय मंत्री जी को जिले में पिछले पाँच वर्षों के बाढ़ की स्तिथि की जानकारी दी,

उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र अधिष्ठापित हैं एवं कार्यरत है, साथ ही वर्षापात का दैनिक प्रतिवेदन दैनिक रूप से भेजने के लिए प्रखंड में दो पदाधिकारी इस कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किये गए हैं, बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहो की पहचान कर ली गई है, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रवार सूची तैयार कर लिया गया है, सरकारी नाव एवं निजी नाव, लाइफ जैकेट मोटर बोट जनरेटर सेट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया, डीएम ने बताया कि सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के द्वारा नाव की मरम्मती पशु एवं मानव शरण स्थली,शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित प्रखंडों का निरीक्षण किया जा रहा है।जिला स्तर पर खाद्यान्न आपूर्ति एवं अन्य सामग्रियों का निर्धारण हेतु निविदाताओं का चयन कर लिया गया है, उ

न्होंने पेयजल की व्यवस्था को लेकर बताया की जिले में चापाकल की कुल संख्या 31347 हैं जिसमें 31115 कार्यरत हैं शेष सभी चापाकलों का मरम्मती कार्य चल रहा है, जिले में पेयजल संकट से ग्रस्त एक भी पंचायत,वार्ड नहीं है। पॉलिथीन सीट्स उपलब्धता  को लेकर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 39350 पॉलिथीन सीट्स उपलब्ध है, और 35200 पॉलिथीन शीट्स की अधियाचना की गई है, मानव दवा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध है

सभी प्रखंडों में कुल 64 मेडिकल कैंप चिन्हित किए गए हैं ,प्रखंडवार पंचायतवार महामारी दल के साथ 31 मोबाइल मेडिकल टीम का गठन सिविल सर्जन द्वारा कर लिया गया है, पशु दवा की उपलब्धता संभावित बाढ़ के समय पशु चिकित्सा हेतु जिला पशुपालन कार्यालय में आठ प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध है, साथ ही पशु चारा के लिए आपूर्तिकर्ता का चयन एवं दर का निर्धारण कर लिया गया है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर खोज बचाव एवं राहत दलों में 1013 मानव बलों का गठन कर लिया गया है,

सभी प्रखंडों के लिए 59 पशु शरण स्थलों को चिन्हित किया गया है, तटबंध की सुरक्षा हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता की टीम बनाकर तटबंध का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों रेनकट आदि स्थलों की मरम्मती कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को तटबंध मरम्मती कार्य पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ  प्रमंडल द्वारा सड़कों की मरम्मती कार्य को सुनिश्चित कर लिया गया है। जिले में राहत एवं बचाव दल के रूप में एसडीआरएफ के 32 सदस्य टीम कार्यरत है,

साथ ही 200 आपदा मित्र को प्रशिक्षित किया गया है, इसके अतिरिक्त अभी तक कुल 3300 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 कार्यरत है जिसका नंबर 06226-250316 है। जिले का कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है, जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए जिला कृषि कार्यालय द्वारा आकस्मिक फसल योजना के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसल योजना का सूत्रण तैयार कर लिया गया है। उक्त बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में जल जमाव तटबंध की सुरक्षा एवं बाढ़ को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की जिले में बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों को पूरी गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए । इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों के प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आलोक में  जिला पदाधिकारी को  निदेशित किया कि जल्द ही अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों पूर्ण करें। उन्होंने बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा भी किया। साथ ही लंबित कार्यों को मानसून से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैक को लेकर आश्वस्त किया गया कि जल्द ही जिले में बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व लंबित  कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। उक्त बैठक में माननीय सांसद सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू, माननीय विधान पार्षद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर, माननीय विधान परिषद सदस्य रेखा देवी माननीय विधान सभा सदस्य सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार, माननीय विधान सभा सदस्य बाजपट्टी मुकेश कुमार यादव, माननीय विधान सभा सदस्य बेलसंड संजय कुमार गुप्ता, माननीय विधान सभा सदस्य सुरसंड दिलीप राय, माननीय विधान सभा सदस्य रीगा मोतीलाल प्रसाद, माननीय विधान सभा सदस्य रुनीसैदपुर पंकज मिश्रा, माननीय विधान सभा सदस्य परिहार गायत्री देवी, माननीय जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी,जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा,पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय,उप विकास आयुक्त विनय कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ सभी कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।                                  

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article केएल राहुल बने टी20 टीम के कप्तान, हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक की हुई वापसी
Next Article बिहार में सियासी हलचल, नीतीश कुमार का फरमान- अगले 72 घंटे पटना से बाहर न जाएं विधायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Netwin Casino: la guida definitiva per i nuovi giocatori online
ब्रेकिंग न्यूज June 19, 2026
Jak zwiększyć swoje szanse na wygraną grając w Azur Slot
ब्रेकिंग न्यूज June 19, 2026
I vantaggi di utilizzare Wintime Casino mobile per le tue sessioni di gioco quotidiane
ब्रेकिंग न्यूज June 19, 2026
Comment obtenir et utiliser les bonus Lemon Casino sans dépôt
ब्रेकिंग न्यूज June 19, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?