जिलाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा आज मंडल कारा सीतामढ़ी का निरीक्षण किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जेल अधीक्षक ,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,कारा चिकित्सक,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मंडल कारा में सभी वार्ड, सेल, रसोईघर, अस्पताल सहित सभी वार्डो की तलाशी ली गई।इसके अलावा जेल वार्ड के बाहरी परिसर में भी अभियान चलाया गया। मंडल कारा में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा सभी वार्ड एवं सेल की गहनतापूर्वक नियमानुसार जांच की गई। इसके अतिरिक्त जेल का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के क्रम में
सभी वार्डों, सेल, रसोईघर और अस्पताल की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, कैदियों की सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी द्वारा मंडल कारा के सभी सेल, वार्ड, रसोईघर, अस्पताल परिसर तथा बाहरी क्षेत्र की विस्तारपूर्वक तलाशी ली गई। अधिकारियों की टीम ने नियमानुसार जांच अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान कारा में रह रहे बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे – चिकित्सा, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। रसोईघर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल में उपलब्ध दवाओं एवं चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारा परिसर में अनुशासन एवं साफ-सफाई की स्थिति और सुदृढ़ की जाए तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
