By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Entdecken Sie die Vorteile von Spins of Glory Casino für Ihr Spiel
ब्रेकिंग न्यूज
Quali sono le opinioni più comuni su corgi bet casino tra gli utenti
ब्रेकिंग न्यूज
L’impact d’un casino en ligne retrait immédiat sur votre stratégie de jeu
ब्रेकिंग न्यूज
Dlaczego Wintopia Casino zyskuje popularność wśród polskich entuzjastów hazardu
ब्रेकिंग न्यूज
Bison Casino freeroll versenyek és hogyan vehetsz rajtuk részt
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > पटना > लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है
पटना

लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

Saroj Raja
Last updated: 2023/06/29 at 12:40 PM
Saroj Raja
Share
5 Min Read
SHARE

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि बिहार हमेशा बदलाव और क्रांति की धरती रही है. यह कार्यक्रम  सरकार के नौ साल पूरे होने पर धन्यवाद के लिए है. आगे उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पूछना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने क्या काम किया है? जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है उस पर क्या विश्वास करना चाहिए? वे कांग्रेस के दरवाजे पर पीएम बनने के लिए बैठे हैं लेकिन उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है. नीतीश कुमार को लालू यादव को मूर्ख बनाना है. 

आज हिसाब देने आया हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में देश के लिए बहुत काम किया है. पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने 9 साल में क्या किए. नीतीश कुमार को थोड़ा तो ख्याल रखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी सरकार के साथ इतने दिनों से थे. इसका आज हिसाब देने आया हूं. मोदी सरकार ने किसानों के अकाउंट में सीधा पैसा देने का काम किया है. करोड़ों लोगों के घरों में जल पहुंचाने का काम किया है. करोंड़ो गरीबों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य खर्चा नरेंद्र मोदी सरकार दे रही है. अकेले बिहार में एक करोड़ 30 लाख घरों में शौचालय मोदी सरकार ने बनवाई है.

‘नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है’

आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमारा हिसाब पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार ने तो कहा कि खाता तो खुल गया बोहनी तो करा दीजिए, लेकिन बीजेपी सरकार ने गरीब के घरों में बहुत काम किया है. नरेंद्र मोदी विश्व के किसी देश में जाते हैं तो मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं. नरेंद्र मोदी का सम्मान पूरे विश्व में जो हो रहा है वह मोदी का सम्मान नहीं, भारत का हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है. मोदी सरकार ने भारत को सुरक्षा देने का काम किया हैं. पाकिस्तान प्रेरित हमले पर यूपीए सरकार चुप हो जाती थी लेकिन उरी और पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर घर में घुसकर जवाब दिया.

धारा 370 पर बोले अमित शाह

बीजेपी नेता ने कहा कि कश्मीर में सभी विपक्षी दल धारा 370 को पाल रहे थे, लेकिन जब 2019 में मोदी सरकार दोबारा आई तो इसे खत्म कर दिया. ये लोग कहते थे कि 370 हटेगा तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन किसी ने एक पत्थर तक जला नहीं सके. मोदी सरकार ने देश को विकसित करने का काम किया है. बिहार में भी मोदी सरकार पुल, सड़क, एनएच, मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा एयारपोर्ट, बिजली, रेलवे, मेट्रो और विश्वविद्यालय सहित कई विकास की योजनाएं दीं. 

विपक्षी बैठक पर साधा निशाना

विपक्षी बैठक पर अमित शाह ने कहा कि 20 भ्रष्टाचारी पार्टियों की पटना में बैठक हुई. नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए कि भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं. नीतीश कुमार पर भरोसा कर सकते हैं क्या? इनकी शुरूआत ही तो भ्रष्टाचार के विरोध से हुआ था. अब बिहार के लोगों को नीतीश कुमार क्या जवाब देंगे. वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च करना चाहती है लेकिन वो लॉन्च ही नहीं हो पाते हैं. बिहार के पटना में कांग्रेस राहुल गांधी को फिर लॉन्च की. बिहार के लोग भ्रष्टाचार का साथ कभी नहीं देंगे.

2024 चुनाव को लेकर अमित शाह ने की अपील

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में बिहार की जनता को ही तय करना है कि 20 बार फेल राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को संकल्प लेना होगा कि जो लोग दल-बदल कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले मुंगेर और लखीसराय के लोग दंडित करने का काम करेंगे. बिहार की ही जनता है जो 2014 में 31 सीटें दीं और 2019 में 39 सीटें दीं. अब 2024 में सभी की सभी सीटों को बीजेपी को देने का काम करिए.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती, चचरी पुल टूटा, अचानक बढ़ा जलस्तर, औराई प्रखंड में बाढ़ का खतरा, 15 किलोमीटर की बढ़ी दूरी
Next Article ‘SDM बनते ही तू भूल गईलू, दूसरे के गोदी में जाके झूल गईलू’, इस गाने में दिखा पति का दर्द!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Entdecken Sie die Vorteile von Spins of Glory Casino für Ihr Spiel
ब्रेकिंग न्यूज April 1, 2026
Quali sono le opinioni più comuni su corgi bet casino tra gli utenti
ब्रेकिंग न्यूज April 1, 2026
L’impact d’un casino en ligne retrait immédiat sur votre stratégie de jeu
ब्रेकिंग न्यूज March 31, 2026
Dlaczego Wintopia Casino zyskuje popularność wśród polskich entuzjastów hazardu
ब्रेकिंग न्यूज March 30, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?