बिहार में बीजेपी को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी अब बिहार भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।
उपेंद्र कुशवाहा गुट का जेडीयू से बिखराव के बाद बीजेपी ने जेडीयू और महागठबंधन को एक और झटका दिया है। यादव के बाद कुशवाहा (कोइरी) जाती के लोगों का बिहार में सबसे ज्यादा संख्या बताया जाता है। पहले यह वोट बैंक नीतीश कुमार के साथ था। नीतीश ने लव – कुश समीकरण बनाकर ही बिहार की सत्ता हासिल की थी। मगर अब उनका यह समीकरण टूटता दिख रहा है। एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू से अलग हो चुके हैं और दूसरे तरफ बीजेपी ने कुशवाहा समाज के कद्दावर नेता सकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मकसद है कि किसी तरह अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कुशवाहा वोट को महागठबंधन के तरफ जाने से रोकना।
इस बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। सम्राट के अध्यक्ष बनने से उनका कद अचानक बढ़ गया है। कुशवाहा का सबसे बड़ा नेता कौन होगा ? यह सवाल उपेंद्र कुशवाहा को परेशान कर सकता है। बीजेपी अपने इस दाव से उपेंद्र कुशवाहा के महत्वकांक्षा पर भी लगाम लगा सकती है।