सीतामढ़ी में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने एलपीजी सिलेंडर व आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त निर्देश दिए। समाहरणालय परिचर्चा भवन में धान अधिप्राप्ति व आपूर्ति टास्क फोर्स बैठक में गैस वितरण व धान खरीद की समीक्षा की गई।
डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। कालाबाजारी या दुरुपयोग पाए जाने पर दोषियों को सीधे जेल भेजने का आदेश। गैस एजेंसियों से दैनिक स्टॉक रिपोर्ट मांगी, HPCL प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। छापेमारी दलों का गठन किया गया – बीडीओ, बीएओ व पुलिस शामिल।
कार्रवाई योजना: दंडाधिकारी प्रतिदिन होटल, ढाबा व प्रतिष्ठानों में जांच करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष (06226-250316) शिकायतों के लिए सक्रिय। धान खरीद में अनियमितता पर परसौनी, मेजरगंज व बोखड़ा पैक्स के खिलाफ एफआईआर का आदेश। डीएम बोले, “किसान व उपभोक्ता हित सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।”

