बिहार में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य केबिनेट ने भी हाल ही में फैसला लिया था कि बेगूसराय जिले के बरौनी में सॉफ्ट ड्रिंक्स की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी साथ ही आरा में इथेनॉल का प्लांट लगेगा। आरा में इथेनॉल और बेगूसराय के बरौनी में सॉफ्ट ड्रिंक की फैक्ट्री लगाने के लिए 447 करोड़ के निवेश को मंजूरी मिल चुकी है।
जानकरी के अनुसार राज्य सरकार आरा में सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री खोलने के लिए 278 करोड़ 85 लाख और बरौनी में इथेनॉल फैक्ट्री के 168 करोड़ 42 लाख का निवेश करेगी, ताकि इन दोनों इलाकों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सके।
बरौनी में फेमस ब्रांड्स के बनेंगे सॉफ्ट ड्रिंक्स।
बता दें कि आरा में प्रतिदिन 400 किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन हो सकेगा। साथ ही मवेशी चारा व पावर प्लांट भी बनेगा। वहीं बेगूसराय के बरौनी में हर साल एक करोड़ 20 लाख पेटी सॉफ्ट ड्रिंक, 94 लाख पेटी फ्रूट जूस और 86 करोड़ पेटी पेयजल तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बिहार में इथेनॉल फैक्ट्री लगाने की जिम्मेदारी सर्स बिहार डिस्टीलिटरिज एंड बॉटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। वहीं सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री का काम मेसर्स वारुण बेवरेज लि. इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर को मिला है। आपको बता दें कि वरुण बेवरेज, पेप्सी, 7 अप, मिरिंडा और माउंटेन डिउ जैसे ब्रांड्स के सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाती है।
बता दें कि इसके अलावा कई अलग – अलग जिलों में
17 अन्य इथेनॉल यूनिट का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। इनमें पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज , नालंदा, भारत ऊर्जा डिस्टलरीज, मुजफ्फरपुर, आदित्री एग्रोटेक, मधुबनी, मुजफ्फरपुर बायोफ्यूएल्स, मुजफ्फरपुर, भारत प्लस एथनाल इंडिया, बक्सर, ब्रजेंज्र कुमार बिल्डर्स, पटना, चंद्रिका पावर, नालंदा, माइक्रोमैक्स बायोफ्यूएल्स, मुजफ्फरपुर, न्यू वे होम्स एथनाल, भागलपुर व वीनस विधान एग्रोटेक मधुबनी शामिल हैं।
इन सब के शुरू होने के बाद बिहार के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।