उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पर्यटन मंत्री का कार्यभार गुरुवार को संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर सरकार का जोर होगा। इसके लिए और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य किये जाएंगे। पर्यटन स्थलों पर लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पर्यटन क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा। आवागमन सुगम किया जाएगा।
इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल समेत सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि दो अक्टूबर को तेजस्वी यादव को पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, निवर्तमान पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग का कार्य सौंपा गया है।