सीतामढी स्थित सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को इंजीनियर्स डे पर कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के द्वारा कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को साशिव टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया। इसमें कॉलेजों की करीब 234 बच्चों ने हिस्सा लिया। फर्स्ट राउंड कोडिंग एवं सेकंड कोडिंग राउंड कंपटीशन रखा गया
![](https://thevoiceofbihar.com/wp-content/uploads/2022/09/Polish_20220915_200806602-1024x1024.jpg)
आज दिनांक 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे पर कोडिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया साशिव टेक्नोलॉजी के द्वारा एवं प्रथम द्वितीय तृतीय को पुरस्कृत किया गया
![](https://thevoiceofbihar.com/wp-content/uploads/2022/09/image_editor_output_image848361790-1663252907138-300x169.jpg)
प्रथम पुरस्कार – अभय राज
द्वितीय पुरस्कार- वैष्णव कुमार
तृतीय पुरस्कार -सौरभ कुमार
हर साल देश में 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित है। एम विश्वेश्वरैया ने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया था, ऐसे में उनके जन्मदिन 15 सितंबर को देश भर में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। सिविल इंजीनियर विश्वेश्वरैया ने आधुनिक भारत के बांधो, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। सरकार ने साल 1955 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।
![](https://thevoiceofbihar.com/wp-content/uploads/2022/09/image_editor_output_image390980435-1663253204302-1024x511.jpg)
यह दिन देश के उन सभी इंजीनियरों की मेहनत और लगन को सलाम करने का दिन है जो देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। इन्हीं इंजीनियरों के अथक प्रयासों की बदौलत लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। देश के इंजीनियरों ने अपनी खोजों से आमजनजीवन को सुगम बना दिया है।
![](https://thevoiceofbihar.com/wp-content/uploads/2022/09/image_editor_output_image-1357371026-1663253011316-1024x684.jpg)
इंजिनियर्स डे पर साशिव टेक्नोलॉजी के द्वारा आयोजन किया गया मुख्य अतिथि राजीव रंजन एवं साशिव टेक्नोलॉजी डायरेक्टर राज हंस, कंप्यूटर साइंस एच ओ डी सादिक नईम, इफ्तिखार अहमद, नीरज कुमार, निशांत कुमार, शाकिर अंसारी, एवं कोऑर्डिनेटर पल्लवी कुमारी, इशिका भारती, सरोज कुमार, अमित कुमार, रिशुतोष कुमार, सचिन कुमार सुमन, गौरव कुमार, कुंदन कुमार, अमित कुमार, पूयष प्रभाकर, शिवम कुमार, शुभम् कुमार
![](https://thevoiceofbihar.com/wp-content/uploads/2022/09/image_editor_output_image1988469098-1663253124019-1024x598.jpg)