सीतामढी आगामी 10 से 14 सितम्बर तक सीतामढ़ी होकर 12ट्रेन चलेंगी। इन ट्रेनों का परिचालन सीतामढ़ी -मुजफ्फरपुर -रक्सौल होकर होगा। दरअसल, महवल -चकिया रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका हैं। यह कार्य मुजफ्फरपुर – सगौली दोहरीकरण योजना के अंतर्गत किया गया है। जिसके कमीशनिंग के लिए महवल -मेहसी चकिया स्टेशन 9 से 11 सितम्बर तक प्री एनआई एवम 12 से 14 तक एनआई कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इस रूट से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में
इन ट्रेनों में 11 से 13 सितंबर तक आनंद विहार दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली – रक्सौल – सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वही 12 से 14 सितंबर तक मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी -रक्सौल, 12 सितंबर को 19038 अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी – रक्सौल के रास्ते, 10 से 12 सितंबर तक गाड़ी संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस रक्सौल – सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर 14 सितंबर तक संख्या 13022 रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल – सीतामढ़ी -मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
वही 11 से 13 सितंबर तक गाड़ी संख्या 30 हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर -सीतामढ़ी जाएगी। 12 सितंबर 1970 मुजफ्फरपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी। 11 सितंबर को गाड़ी संख्या 1404 आनंद विहार रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी। 12 सितंबर को गाड़ी संख्या 15001 देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर -सीतामढ़ी -रक्सौल के रास्ते, गाड़ी संख्या 12530 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रक्सौल – सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर के रास्ते, 12 से 14 सितंबर को गाड़ी संख्या 12530 मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर- – सीतामढ़ी – रक्सौल के रास्ते चलाई जाएगी।