By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पति की मौत के बाद बेटी को पालने के लिए ‘मर्द’ बनकर रही पत्नी, वायरल हो रही है इस महिला की कहानी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Fast payouts and secure payments: Online Casino Australia 2026 shows you the way
ब्रेकिंग न्यूज
Pinco mobil kazino: harada və necə oynamaq olar?
ब्रेकिंग न्यूज
Why Chicken Road stands out: an in-depth look at its unique mobile experience
ब्रेकिंग न्यूज
Betista Casino Bonusangebote 2026: So maximierst du deinen Gewinn
ब्रेकिंग न्यूज
Atefia Casino im Test: So profitieren Sie von Boni und Free Spins 2026
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > किशनगंज > पति की मौत के बाद बेटी को पालने के लिए ‘मर्द’ बनकर रही पत्नी, वायरल हो रही है इस महिला की कहानी
किशनगंज

पति की मौत के बाद बेटी को पालने के लिए ‘मर्द’ बनकर रही पत्नी, वायरल हो रही है इस महिला की कहानी

Saroj Raja
Last updated: 2022/05/16 at 11:48 AM
Saroj Raja
Share
4 Min Read
SHARE

पितृसत्तात्मक समाज में किसी भी महिला का अकेले अपनी जिंदगी जीना आज भी कितनी मुश्किल बात है, इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक महिला अपने पति की मौत के बाद 36 सालों से पुरुष के वेश में जीवन जी रही है। इतने सालों तक वह अपनी पहचान बदलकर जीती रही और पहचान भी सिर्फ नाम की नहीं थी, बल्कि महिला ने अपना जेंडर तक दुनिया के सामने बदल लिया। महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी को पालने के लिए और उसे सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया।बीते दिनों जब महिला ने अपनी कहानी शेयर की तो जानकर हर किसी को हैरानी हुई कि आज भी हमारे देश में किसी महिला को ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।

यह कहानी है तमिलनाडु के तूतूकूड़ी शहर से 30 किलोमीटर दूर कट्टनायकनपट्टी गांव की एस पेटीअम्मल की। अभी उनकी उम्र 57 साल है। जब उनके पति की मौत शादी के महज 15 दिन के बाद हो गई उस समय उनकी उम्र 20 साल थी और आगे एक लंबी ज़िंदगी जीने के लिए थी ऐसे में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जो बिल्कुल भी साधारण नहीं था।

सालों तक ‘मुथु’ बनकर रहीं पेटीअम्मल
कट्टनायकनपट्टी गांव की रहने वाली पेटीअम्मल ने अपने पति की मौत के बाद मजदूरी की और चाय की दुकानों पर काम किया, लेकिन उन्हें यहां शोषण का सामना करना पड़ा। इसके बाद आखिरकार उन्होंने तिर्चेंदुर मुरुगन मंदिर में जाकर अपने बाल कटा लिए और वो लड़कों की तरह शर्ट और लुंगी पहनने लगीं। पिछले कई सालों से वे वापस अपने ही गांव में रह रही हैं हालांकि उनकी बेटी और कुछ करीबी रिश्तेदारों के अलावा ये बात किसी को नहीं पता है कि वो मुथु नहीं पेटीअम्मल हैं।

बेटी का भविष्य सुधारने के लिए मर्दों वाले सारे काम कर कमाए पैसे
पेटीअम्मल ने मुथु बनकर वो सारे काम किए, जो आदमी करते हैं। पेंटर के तौर पर नौकरी की, टी मास्टर और पराठा मास्टर के तौर पर काम किया और कई बार 100 दिन की रोजगार स्कीम में भी काम किया। वे इन सबसे मिलने वाले पैसे को अपनी बेटी का भविष्य सुधारने में लगाती रहीं। उन्होंने अपने आधार कार्ड से लेकर, वोटर आईडी और बैंक अकाउंट तक में भी अपना नाम मुथु ही दर्ज करवाया और पुरुष की पहचान के साथ जी रही हैं। उनकी बेटी की शादी भी हो चुकी है, लेकिन वे न तो अपनी पहचान न ही कपड़े बदलने को राज़ी हैं। वे मरते दम तक अपनी मर्द वाली पहचान ही कायम रखना चाहती हैं।

मरते दम तक ‘मुथु’ ही रहना चाहती हैं पेटीअम्मल
पेटीअम्मल का मानना है कि अब वो इस पहचान को बदलने नहीं वाली हैं। उन्होंने बताया कि एक तरह से इसी पहचान की वजह से उनकी बेटी को एक सुरक्षित जीवन मिला है इसलिए वो मरते दम तक ‘मुथु’ ही रहना चाहती हैं। उनके पास अपना घर नहीं है और वो विधवा प्रमाण पत्र के लिए भी अप्लाई नहीं कर सकती लेकिन उनके पास मनरेगा का जॉब कार्ड है। उन्होंने सरकार से सहायता की मांग की है। और वहीं, स्थानीय कलेक्टर ने मामले की जांच करने के बाद उन्हें किसी सामाजिक कल्याण योजना से जोड़ने की बात कही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article DJ को लेकर छिड़ी ऐसी जंग कि मंडप की जगह अस्पताल जा पहुंची दुल्हन, जानें पूरा मामला
Next Article यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से क्यों मिले नीतीश के मंत्री? सामने आई वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Fast payouts and secure payments: Online Casino Australia 2026 shows you the way
ब्रेकिंग न्यूज August 21, 2026
Pinco mobil kazino: harada və necə oynamaq olar?
ब्रेकिंग न्यूज August 21, 2026
Why Chicken Road stands out: an in-depth look at its unique mobile experience
ब्रेकिंग न्यूज August 21, 2026
Betista Casino Bonusangebote 2026: So maximierst du deinen Gewinn
ब्रेकिंग न्यूज August 20, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?