By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब एक DSP के मुद्दे पर भिड़ गये थे CM नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा, किसकी हुई जीत?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया था बेनकाब
दिल्ली
परिहार में एसएसबी ने निकाली तिरंगा यात्रा जवानों के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए, देशभक्ति के नारे गूंजे
सीतामढी
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, जानें इस बार क्या है खास
दिल्ली
सीतामढ़ी के DM रिची पांडे सहित तीन अधिकारियों को राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड-2025’; मतदाता दिवस पर पटना में भव्य सम्मान
सीतामढी
बिहार के Nomad Shubham ने 24 साल की उम्र में रचा इतिहास: 182 देश घूमकर बने सबसे युवा भारतीय ट्रैवलर!
कहानी
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > सासाराम > जब एक DSP के मुद्दे पर भिड़ गये थे CM नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा, किसकी हुई जीत?
सासाराम

जब एक DSP के मुद्दे पर भिड़ गये थे CM नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा, किसकी हुई जीत?

Saroj Raja
Last updated: 2026/01/05 at 3:23 PM
Saroj Raja
Share
8 Min Read
SHARE

16 नवम्बर 2025 के पहले गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहता था। करीब चार साल (मार्च 2022) पहले गृह विभाग से जुड़े एक विवाद पर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालीन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर सदन में ही आग बबूला हो गये थे। बेहद तल्ख तेवर में आसन के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया था। विजय कुमार सिन्हा भी अपनी बात पर अड़े रहे। कुछ दिनों की जिच के बाद आखिर किसे झुकना पड़ा? नीतीश कुमार अपने विभाग के सवाल को लेकर क्यों आपे से बाहर हो गये? आइए जानते हैं।

Contents
स्पीकर ने कहा, दो पुलिस अधिकारियों ने अपमान कियासदन में बार-बार एक ही विषय उठाने से नीतीश नाराजजब नीतीश ने बेहद गुस्से में स्पीकर पर सवाल उठायाआखिरकार नीतीश कुमार ने डीएसपी को हटायाक्यों हुआ था यह सब ?पुलिस अधिकारियों से बात के बाद बढ़ा विवादमामले का राजनीतिक पेच

स्पीकर ने कहा, दो पुलिस अधिकारियों ने अपमान किया

मार्च 2022 में बिहार विधानमंडल का सत्र चल रहा था। उस समय स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया था कि लखीसराय में दो पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सरकार की ओर से जनवाब दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बिजेन्द्र प्रसाद यादव अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दो पुलिस अधिकारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। तब विजय कुमार सिन्हा ने तत्कालीन डीजीपी एके सिंघल को अपने विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में तलब किया। लेकिन कहा जाता है कि डीजीपी ने स्पीकर की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।

सदन में बार-बार एक ही विषय उठाने से नीतीश नाराज

सरकार का रवैया देख कर भाजपा के सदस्य नाखुश हो गये। स्पीकर ने कार्य मंत्रणा समिति के साथ बैठक की। लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। तब भाजपा विधायक एक-दो दिन के अंतराल पर सदन में यह मामला उठा कर गृह विभाग को घेरने लगे। सत्ता पक्ष ही जब सरकार (गृह मंत्री के रूप में नीतीश कुमार) को घेरने लगा तो विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया। राजद के सदस्य जानबूझ कर विजय सिन्हा का पक्ष लेकर यह कहने लगे कि मुख्यमंत्री ने आसन (स्पीकर) का अपमान किया है। सरकार ही सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। एक ही विषय को बार-बार उठाने से नीतीश कुमार नाराज रहने लगे।

जब नीतीश ने बेहद गुस्से में स्पीकर पर सवाल उठाया

15 मार्च 2020 को सदन की कार्यवाही चल रही थी। भाजपा के सदस्यों ने फिर लखीसराय का मामला उठाया। फिर हंगामा शुरू हो गया। नीतीश कुमार उस दिन अपने चैम्बर में बैठ कर टीवी सदन की कार्यवाही देख रहे थे। हंगामा देख कर वे अचानक सदन में आये। उनकी भाव-भंगिमा बहुत गुस्से में लग रही थी। उन्होंने आपे से बाहर हो कर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की तरफ बहुत जोर से कहा, क्या सदन चलाने का यही तरीका है ? जांच के दायरे में आने वाले मामलों को सदन में क्यों पेश किया जाना चाहिए ? क्या सदन को पुलिस की जांच रिपोर्ट मांगने का अधिकार है ? जांच रिपोर्ट मांगना, न्यायपालिका का क्षेत्राधिकार है। संविधान पढ़िए। सदन में नीतीश कुमार के इस रूप को देख सभी सदस्य हैरत में पड़ गये। मामला और उलझ गया। स्पीकर के अपमान का सवाल उठ गया।

आखिरकार नीतीश कुमार ने डीएसपी को हटाया

विवाद बढ़ने से बिहार एनडीए की किरकिरी होने लगी। तब डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू हुई। नीतीश कुमार कुछ नरम हुए। अगले दिन शाम को विधानसभा की एनेक्सी में नीतीश कुमार, विजय कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में मीडिया की इंट्री पर रोक लगा दी गयी। बातचीत के बाद तनाव शिथिल होने लगा। नीतीश ने आखिरकार 18 मार्च 2022 को इस मामले में एक्शन लिया। लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार को हटा कर उनकी जगह सैयद इमरान मसूद को वहां तैनात किया गया। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा चाहते थे कि रंजन कुमार को हर हाल में लखीसराय से हटाया जाए।


क्यों हुआ था यह सब ?

ये कहानी शुरू हुई थी 4 फरवरी 2022 से। उस दिन सरस्वती पूजा थी। लखीसराय में पूजा के अवसर पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप लगा कि इस संगीत समारोह में कुछ युवकों ने हथियार लहरा कर डांस किया है। पुलिस का कहना था कि यह संगीत कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल के खिलाफ था। अगर हथियार लहराया गया है तो यह भी कानून के खिलाफ है। सरस्वती पूजा के पांच दिन बाद पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोप लगा कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे निर्दोष हैं। उनके खिलाफ हथियार लहराने का प्रमाण नहीं है। जहां तक कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का सवाल है तो कई जगहों पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, वहां क्यों नहीं कार्रवाई हुई?

पुलिस अधिकारियों से बात के बाद बढ़ा विवाद

इसी क्रम में स्पीकर विजय सिन्हा लखीसराय के दौरे पर पहुंचे। लखीसराय उनका चुनाव क्षेत्र है। कहा जाता है कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था वे भाजपा के कार्यकर्ता थे। उनके परिजन उन्हें बेकसूर बता रहे थे और पुलिस पर जुल्म का आरोप लगा रहे थे। इस लिहाज से विजय सिन्हा ने इस घटना की जानकारी के लिए लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार और बड़हिया के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को तलब किया। कहा जाता है कि विजय सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों से उन दो लोगों पर से मामला वापस लेने के लिए कहा। जब हथियार लहराने का उन दोनों के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं है तो फिर किस आधार पर कार्रवाई की गयी? इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि लखीसराय के डीएसपी ने उनका अपमान किया है।

मामले का राजनीतिक पेच

जब इस विषय पर विधानसभा में हंगामा हुआ था तब राजद के सदस्यों ने एक आरोप लगाया था। उनका कहना था कि चूंकि लखीसराय के ये दोनों पुलिस अधिकारी जदयू के अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह के करीबी हैं इसलिए सरकार इनको बचाने में लगी है। राजद ने आरोप लगाया कि ललन सिंह के दबाव पर ही पुलिस के आला अफसर आरोपी थाना प्रभारी और डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मालूम हो कि ललन सिंह और विजय कुमार सिन्हा एक ही जाति (भूमिहार ब्राह्मण) से हैं लेकिन दोनों में पटती नहीं है। ललन सिंह मुंगेर से सांसद हैं। जब कि लखीसराय, मुंगेर संदीय क्षेत्र का हिस्सा है। कहा जाता है कि स्थानीय राजनीति में वर्चस्व को लेकर दोनों में ठनी रहती है। लेकिन इस विवाद में नीतीश कुमार को झुकना पड़ा। थक-हार कर उन्हें विवाद का कारण रहे डीएसपी रंजन कुमार को लखीसराय से हटा कर दूसरी जगह भेजना पड़ा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article मुंगेर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन एक्सीडेंट… तीन लोगों ने गंवाई जान, पुलिस ने की ये अपील
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अजमेर शरीफ में PM की चादरपोशी को चुनौती देने वाली याचिका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया था बेनकाब
दिल्ली January 26, 2026
परिहार में एसएसबी ने निकाली तिरंगा यात्रा जवानों के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए, देशभक्ति के नारे गूंजे
सीतामढी January 26, 2026
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, जानें इस बार क्या है खास
दिल्ली January 26, 2026
सीतामढ़ी के DM रिची पांडे सहित तीन अधिकारियों को राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड-2025’; मतदाता दिवस पर पटना में भव्य सम्मान
सीतामढी January 25, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?