थाना क्षेत्र के कुसमारी-बसंतपट्टी पथ में सिंघोरवा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें बाइक सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। इसका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के शंकर चौक निवासी अकलू पासवान के 35 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान पासवान एवं लक्ष्मण राय के 45 वर्षीय पुत्र पुकार राय के रूप में की गई। वहीं जख्मी इसी गांव के 60 वर्षीय होरिल राय मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है।
घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना रीगा थाने का डायल 112 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और दोनों मृतकों का पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों व्यक्ति आम के बगान में दवा का छिड़काव करने सीतामढ़ी के बगही गांव से जा रहे थे।
इसी दौरान सिंघोरवा पुल से आगे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए है और बाइक पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गए। वहीं बाइक के पीछे बैठे 60 वर्षीय होरिल राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर हादसे में मारे गए श्रीभगवान पासवान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके चार पुत्रियां एवं एक दूधमुंहा पुत्र है। इनकी हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में पूरे इलाके को शक में डुबो दिया है।

