By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन है सीतामढ़ी का सोनू? जो है डार्क वेब का किंग, पढ़े क्या है मामला?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Najlepšie spôsoby ako využiť Olympic Casino bonusy
ब्रेकिंग न्यूज
Een Interview met de Oprichter van Casino Versaille over Succes en Visie
ब्रेकिंग न्यूज
Total Casino total ervaring en waarom spelers blijven terugkomen
ब्रेकिंग न्यूज
Ανακαλύψτε την εμπειρία του Vegas Hero Casino με πλήρη κριτική
ब्रेकिंग न्यूज
Hogyan használhatod ki a Bizzo Casino alkalmazás előnyeit mobilon
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > सीतामढी > कौन है सीतामढ़ी का सोनू? जो है डार्क वेब का किंग, पढ़े क्या है मामला?
सीतामढी

कौन है सीतामढ़ी का सोनू? जो है डार्क वेब का किंग, पढ़े क्या है मामला?

Saroj Raja
Last updated: 2024/09/18 at 10:12 PM
Saroj Raja
Share
7 Min Read
SHARE

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा सीतामढ़ी जिला का सोनू साइबर फ्रॉड की दुनिया का शातिर खिलाड़ी निकला है। गिरफ्तारी और उसके पास से मिले तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से उसके कारनामे परत दर परत खुल रहे हैं। यूपी एटीएस और पुलिस भी इस शातिर के कारनामे को जानकर हैरान है। यह साइबर फ्रॉड का ऐसा खेल खेलता था, जिसकी कल्पना भी आम आदमी नहीं कर सकता है। यह साइबर खिलाड़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्टा गांव का निवासी है।

देश विरोधी ताकतों से सोनू की संगत

यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसी ने शनिवार की देर रात घर से ऋषिकेश साह उर्फ सोनू साह को गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक घटना को अंजाम देने के मामले में उसे दबोचा गया है। टीम ने सोनू के पिता मोहन साह को हिरासत में लिया था। सोनू की गिरफ्तारी के बाद जांच में जो सच सामने आये हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। पता चला है कि सोनू का तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराध और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठन से जुड़ा है।

डार्क वेब के माध्यम से ठगी

सोनू एक ऐसे संगठन से जुड़ा हुआ था, जो इंटरनेट की काली और खतरनाक दुनिया के सबसे बदनाम नाम डार्क वेब का इस्तेमाल कर रहा था। बहरहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोटों के अनुसार, सोनू का गैंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फर्जी कोर्ट संचालित करता था। कोर्ट देखने में सामान्य लगता था। फर्जी कोर्ट में जज, सीबीआई और वकील सभी होते थे। फर्जी एसबीआई अधिकारी बना गैंग का सदस्य उस व्यक्ति (जिसे जाल में फंसा लिया जाता था/फंसाने की कोशिश की जाती थी) को अपनी आईडी भी दिखाते थे, ताकि अगले को शक की कोई गुंजाइश नहीं रहे।

डॉक्टर से ठगी का हुआ खुलासा

सूत्रों से खबर मिली है कि सोनू और उसके गैंग के लोग एक महिला डॉक्टर को फंसाने के लिए सात दिनों तक फर्जी कोर्ट संचालित किया था। खास बात कि जज के रूप में शातिर खिलाड़ी सोनू साह ही था। डिजिटल सुनवाई के दौरान जज बने सोनू ने डॉक्टर से कहा कि उनके पास जमा राशि की जांच की जानी है। इसके लिए पूरी राशि सरकारी खाते में जमा करानी होगी। फिर डर से उस डॉक्टर ने जज यानी सोनू के बताए खाते में 2.81 करोड़ रुपये डाल दी थी। खास बात यह कि महिला डॉक्टर को सोनू ने डिजिटल अरेस्ट होने की बात कह डरा दिया था। इसी मामले में यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

ऐसे बनी महिला डॉक्टर शिकार

यूपी एटीएस को महिला डॉक्टर ने जानकारी दी थी कि एक व्यक्ति का उनके पास कॉल आया। उसने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था और मुंबई से बात करने की बात कही थी। उसने महिला डॉक्टर को कहा था कि उनके मोबाइल नंबरों पर कई केस दर्ज है। साथ ही उनके (डॉक्टर) खाते से सात करोड़ रुपये की मनी लांड्रिग हुई है। यह कहते हुए उस शख्स ने महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लेने की बात कही। धमकी दिया था कि इस मामले में उन्हें तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है।

क्या बला है यह डार्क वेब

डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वो हिस्सा है, जहां तक सर्च इंजन नहीं पहुंचता है। बताया गया है कि इसे स्पेशल वेब ब्राउजर से एक्सेस किया जा सकता है। जिस तरह समुद्र की सतह और पानी के नीचे कुछ हिस्से तक हमारी पहुंच होती है, लेकिन एक हिस्सा ऐसा भी है जहां कोई नहीं पहुंचा, डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वही हिस्सा है। इस हिस्से तक बहुत कम लोगों की पहुंच है। डार्क वेब से कई अवैध काम होते हैं। साइबर वर्ल्ड की ये दुनिया अवैध कामों का ठिकाना माना जाता है।

एक सिम का एक बार ही उपयोग


सूत्रों पर यकीन करें, यह अंतर्राष्ट्रीय साइबर बड़ा ही शातिर तरीके से घर बैठे बिटकॉइन का खेल, खेल रहा था। वह जांच एजेंसियों से बचने के लिए एक सिम का एक ही बार उपयोग करता था। हालांकि सोनू की चालाकी अधिक समय तक नहीं चली और वह पकड़ा गया। यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर उसके तमाम खेल को बिगाड़ दी है। खास बात यह के उक्त कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। दरअसल, यूपी एटीएस और आईबी की टीम छापेमारी की कोई पूर्व सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी।

जाते-जाते पुलिस को सूचना दी टीम


सोनू और उसके पिता मोहन साह की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस की टीम स्थानीय पुलिस को सिर्फ इतना ही सूचना दी कि इस गांव से दो की गिरफ्तारी की गई है। किस मामले में गिरफ्तरी की गई है, की भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सोनू नशे का आदी था। वह दिन भर अपने घर के एक कमरे में बंद रहता था। उसके पड़ोसी भी उसे घर के बाहर निकलते नहीं देखते थे। ऋषिकेश के पिता मोहन साह भिट्ठामोड़ चौक पर वसुधा केंद्र का संचालन करते हैं। पिता-पुत्र की गिरफ्तारी पर श्रीखंडी भिट्ठा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में लोग विभिन्न तरह की चर्चा कर रहे हैं।

यूपी एटीएस ने सोनू को दबोचा


सूत्रों ने बताया कि यूपी एटीएस ने विदेशों में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में जिले के भिट्ठा थाना के श्रीखंडी भिट्ठा गांव के ऋषिकेश उर्फ सोनू साह को गिरफ्तार किया है। एटीएस के साथ पटना की आईबी और सीतामढ़ी की डीआईयू की टीम भी थी। सोनू का तार अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक संगठन से जुड़ा हुआ है। इसके पुख्ता सबूत टीम को हाथ लगे हैं। टीम ने इस हेराफेरी के धंधे में कथित रूप से संलिप्त सोनू के पिता को भी गिरफ्तार की है। दोनों को रविवार की शाम में ही यूपी एटीएस लेकर चली गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article सीतामढी में मां ने बच्चों को भूख से तड़पता देख खाया जहर, बोलीं – रोटी कहां से लाकर दें
Next Article बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेजों में सातवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए अब 8 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य होगी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Najlepšie spôsoby ako využiť Olympic Casino bonusy
ब्रेकिंग न्यूज July 1, 2026
Een Interview met de Oprichter van Casino Versaille over Succes en Visie
ब्रेकिंग न्यूज June 30, 2026
Total Casino total ervaring en waarom spelers blijven terugkomen
ब्रेकिंग न्यूज June 30, 2026
Ανακαλύψτε την εμπειρία του Vegas Hero Casino με πλήρη κριτική
ब्रेकिंग न्यूज June 29, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?