सीतामढ़ी शहर में स्टेशन गेट पर आरओब के पास ठेला व ऑटो से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर बीच सड़क पर फल-सब्जी, कपड़ा ठेले लगने से वाहनों व पैदल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह खाली सड़कें दिन चढ़ते ही जाम की भेंट चढ़ जाती हैं, लेकिन प्रशासन व निगम ठोस कार्रवाई से उदासीन बने हैं।
मेहसौल चौक से स्टेशन रोड (सुरसंड रोड) तक महज 300 मीटर में दिन निकलते ही ठेले सज जाते हैं, जिससे सरकारी बसें, बाइक व भारी वाहन जाम में फंस जाते हैं। गुदरी रोड पर शहीद स्मारक के सामने फल ठेले व जानकी स्थान गुदरी मुहाने पर भी यही हाल – वासुश्री हॉल व राम विलास मंदिर मार्ग अवरुद्ध। स्थानीय मुकुंद कुमार ने बताया, “परेशानी तो है, लेकिन प्रशासन उदासीन। कई शिकायतों के बावजूद ठेले हटाए नहीं जाते।”
प्रशासन का वादा: डीएसपी दीपक कुमार ने कहा, “अतिक्रमणकारियों के संज्ञान में हैं, जिद्दी लोग बार-बार ठेले लगाते हैं। शीघ्र अभियान चलेगा, इस बार सख्त कार्रवाई होगी।” शहरवासी चाहते हैं नियमित अभियान व ट्रैफिक प्रबंधन, ताकि जाम से निजात मिले।

