By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हर दिन हत्याएं, अपराधियों के हौसले बुलंद… चिराग ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Best Online Pokies Australia promotions: the ultimate way to boost your gaming experience
ब्रेकिंग न्यूज
Godz Casino bonukset: kuinka hyödyntää tervetuliaisetua vuonna 2026
ब्रेकिंग न्यूज
Unlock exclusive promotions at PayID Pokies Australia: tips for savvy players
ब्रेकिंग न्यूज
Sichere Ein- und Auszahlungen im Online Casino Echtgeld: Tipps für 2026
ब्रेकिंग न्यूज
Safe and secure payments at Best Online Casino South Africa 2026: fast withdrawals and
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > ब्रेकिंग न्यूज > हर दिन हत्याएं, अपराधियों के हौसले बुलंद… चिराग ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा
ब्रेकिंग न्यूज

हर दिन हत्याएं, अपराधियों के हौसले बुलंद… चिराग ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा

Saroj Raja
Last updated: 2025/07/17 at 9:23 PM
Saroj Raja
Share
5 Min Read
SHARE

बिहार में एक के बाद एक हो रही हत्या की वारदातों से जहां एक तरफ लोगों में दहशत है तो वहीं इस मुद्दे को लेकर सूबे की राजनीति चरम पर पहुंच गई है. विपक्ष लगातार जहां नीतीश सरकार पर हमलावर है तो वहीं एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बिहार में हर दिन हत्याएं हो रही हैं और कानून-व्यवस्था एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है.

Contents
‘अपराधी कानून और प्रशासन को चुनौती दे रहे’‘कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी उठाए सवाल’तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला‘बिहार डरा हुआ है…’

दरअसल गुरुवार (17 जुलाई) को पटना के पारस अस्पताल में बदमाशों ने घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी. जिसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार को घेरा. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा ‘बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है. प्रतिदिन हत्याएं हो रही है , अपराधियों का मनोबल आसमान पर है. पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है’.

‘अपराधी कानून और प्रशासन को चुनौती दे रहे’

इसके आगे उन्होंने कहा ‘आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिंताजनक है. उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगा’.

‘कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी उठाए सवाल’

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. इससे पहले भी उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए थे. बीते 11 जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी में कहा गया था कि उन्हें (चिराग) 20 जुलाई से पहले बम धमाके में मार दिया जाएगा. इस धमकी के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर चिराग ने राज्य सरकार पर तीखा वार किया था और पूछा था कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?. उन्होंने कहा था कि यह समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है.

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला

इधर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है. पारस अस्पताल फायरिंग की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के व्यवसायी यहां से जाना चाहते हैं. सभी पेशेवर लोग यहां से जाना चाहते हैं. राज्य में डर का माहौल है. हर दिन हत्याएं हो रही हैं. कोई ध्यान देने वाला नहीं है. उन्हों

‘बिहार डरा हुआ है…’

उन्होंने कहा कि बिहार डरा हुआ है. अपराधी लगातार अपराध कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं. तेजस्वी ने कहा कि एडीजी ने कल कहा कि मानसून में अपराध की घटनाएं बढ़ जाती हैं उनका ये बयान कितना बचकाना है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हार मान ली है कि वो अपराधियों को नियंत्रित नहीं कर सकते. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा कहते हैं कि अपराधियों को घर में घुस के मारेंगे और उन्हें पाताल से ढूंढेंगे. तेजस्वी ने कहा कि अपराधी सड़कों पर हैं, वो उन्हें खोजने के लिए पाताल क्यों जा रहे हैं?.

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वे निकम्मे हैं. वो बिहार को संभालने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग भ्रष्ट और अपराधियों को बचाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं. बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, बेऊर जेल से पैरोल पर लाए कैदी को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
Next Article 50 लाख से अधिक जमीन दस्तावेज जुलाई अंत तक होंगे ऑनलाइन, बिहार में डिजिटाइजेशन की मुहिम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Best Online Pokies Australia promotions: the ultimate way to boost your gaming experience
ब्रेकिंग न्यूज September 6, 2026
Godz Casino bonukset: kuinka hyödyntää tervetuliaisetua vuonna 2026
ब्रेकिंग न्यूज September 4, 2026
Unlock exclusive promotions at PayID Pokies Australia: tips for savvy players
ब्रेकिंग न्यूज September 4, 2026
Sichere Ein- und Auszahlungen im Online Casino Echtgeld: Tipps für 2026
ब्रेकिंग न्यूज September 4, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?