By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुनिया में भारत की जय जय, चंद्रयान के कमाल को विदेशी मीडिया का सलाम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
हथियारों का बेजा इस्तेमाल किया तो लाइसेंस होगा रद्द… चुनाव से पहले बिहार में बन गए कड़े नियम
बिहार
बिहार में चिराग की रणनीति से NDA में उलझन, चुनाव से पहले JDU की बढ़ी टेंशन
राजनीति
बिहार के जमुई जिले में रिश्ते को शर्मसार चाची-भतीजे की शादी का वीडियो वायरल, चाचा के सामने लिए सात फेरे
कहानी
मोदी के दिल में बाबासाहेब आंबेडकर…लालू की वायरल तस्वीर पर बोले PM- RJD उन्हें पैरों में रखती है
पटना
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट? जानें रूट, किराया और रफ्तार
पटना
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > ब्रेकिंग न्यूज > दुनिया में भारत की जय जय, चंद्रयान के कमाल को विदेशी मीडिया का सलाम
ब्रेकिंग न्यूज

दुनिया में भारत की जय जय, चंद्रयान के कमाल को विदेशी मीडिया का सलाम

Saroj Raja
Last updated: 2023/08/24 at 10:55 AM
Saroj Raja
Share
4 Min Read
SHARE

भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना. ISRO की इस सफलता से पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है. बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इस बीच विदेशी मीडिया ने भी इस सफलता पर बहुत कुछ छापा है.

अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की वेबसाइट ने इस पूरे इवेंट की लाइव फीड चलाई और चंद्रयान-3 की सफलता को रूस के विफल हुए मिशन लूना-25 के बरअक्स रखा. अखबार ने लिखा कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में लैंड करने वाला पहला देश है. साथ ही साथ अखबार ने यह भी लिखा कि भारत दुनिया का मात्र ऐसा चौथा देश है, जिसने चांद पर लैंडिंग की है.

इधर, यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित अखबार द गार्डियन की वेबसाइट ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्व लैंडिंग को अपनी लीड खबर बनाया. द गार्डियन ने इस सफलता को ऐतिहासिक बताया. अखबार ने लिखा कि चंद्रयान-3 की सफलता बताती है कि भारत एक ‘स्पेस पावर’ के तौर पर उभर रहा है और इस बीच सरकार इस क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दे रही है. अखबार ने यह भी लिखा कि देश के करोड़ों लोग इस मिशन का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

BBC ने अपनी कवरेज में लिखा कि भारत ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के जरिए इतिहास रचा है. BBC ने ISRO के प्रमुख एस सोमनाथ के उस बयान को प्रमुखता से जगह दी, जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को हर पीढ़ी के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया. BBC ने लिखा कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा पल है. BBC ने ये भी लिखा कि चांद के जिस क्षेत्र में चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उसमें वैज्ञानिकों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है. अमेरिका भी इसी क्षेत्र में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है.

पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने लिखा कि इस मिशन के सफल होते ही भारत ‘स्पेस पावर’ के तौर पर उभरा है. अखबार ने लिखा कि ऊबड़-खाबड़ सतह ने लैंडिंग को मुश्किल बना दिया था, और चांद के इस क्षेत्र में पहली लैंडिंग ऐतिहासिक है.

हांगकांग और चीन को प्रमुखता से कवर करने वाले मीडिया आउटलेट साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने भी इसे ऐतिहासिक पल बताया. मीडिया आउटलेट ने लिखा कि भारत का इसी तरह का एक मिशन 2019 में फेल हो गया था. आउटलेट ने लिखा की चंद्रयान-3 को तब सफलता मिली है, जब इसी क्षेत्र में लैंडिंग करने जा रहा रूस का मिशन लूना-25 विफल हो गया था.

कतर से चलने वाले मीडिया संस्थान अलजजीरा ने भी इस पूरे इवेंट की लाइव कवरेज की. मिशन की सफलता के बाद अलजजीरा की वेबसाइट पर शीर्षक लगाया गया- ‘चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में बनाया इतिहास’. मीडिया संस्थान ने लिखा कि भारत, अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन के साथ दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है, जिसने चांद पर लैंडिंग की हो. संस्थान की वेबसाइट पर इसके साथ ही एक ग्राफिक भी दिखाया गया, जिसमें अलग-अलग देशों के चंद्र मिशन की जानकारी दी गई.

जर्मनी के मीडिया संस्थान डायचे वेले ने लिखा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा भारत जश्न में डूब गया. संस्थान ने लिखा कि भारत अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी एक बड़ी लीग का हिस्सा बन गया है.   

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article ब्रिक्स नेताओं ने छह देशों को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया
Next Article सीतामढी में किडनैपर की धमकी- लड़की है मेरे पास, FIR से कुछ नहीं होगा… तुमको जो करना हो कर लो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हथियारों का बेजा इस्तेमाल किया तो लाइसेंस होगा रद्द… चुनाव से पहले बिहार में बन गए कड़े नियम
बिहार June 23, 2025
बिहार में चिराग की रणनीति से NDA में उलझन, चुनाव से पहले JDU की बढ़ी टेंशन
राजनीति June 23, 2025
बिहार के जमुई जिले में रिश्ते को शर्मसार चाची-भतीजे की शादी का वीडियो वायरल, चाचा के सामने लिए सात फेरे
कहानी June 23, 2025
मोदी के दिल में बाबासाहेब आंबेडकर…लालू की वायरल तस्वीर पर बोले PM- RJD उन्हें पैरों में रखती है
पटना June 20, 2025
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?