By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भोजपुरी के परदे पर हीरो, असल जिंदगी में विवादों के खलनायक, पवन सिंह के ‘डबल रोल’ की 10 कहानी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Wie der Hitnspin No Deposit Bonus Ihre Gewinnchancen erhöht
ब्रेकिंग न्यूज
Alles wat u moet weten over de Funbet casino bonus in Nederland
ब्रेकिंग न्यूज
Die beeindruckenden Features der Robocat 2 Casino Plattform
ब्रेकिंग न्यूज
Tipps zur sicheren Anmeldung im Lussurio Casino Login und was Sie beachten sollten
ब्रेकिंग न्यूज
Paano Mag-login sa Taya777 Casino at Mag-umpisa ng Iyong Kwento
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > राजनीति > भोजपुरी के परदे पर हीरो, असल जिंदगी में विवादों के खलनायक, पवन सिंह के ‘डबल रोल’ की 10 कहानी
राजनीति

भोजपुरी के परदे पर हीरो, असल जिंदगी में विवादों के खलनायक, पवन सिंह के ‘डबल रोल’ की 10 कहानी

Saroj Raja
Last updated: 2025/10/01 at 4:54 PM
Saroj Raja
Share
10 Min Read
SHARE

भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह सुर्खियों में हैं. बीजेपी में वापसी के बाद बिहार चुनावों में जहां उनकी संभावित भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं उनके जीवन की बातों को विवादों का सिलसिला भी कम नहीं रहा. पहली शादी के तीन महीने बाद पत्नी की आत्महत्या से लेकर दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक की जंग, अभिनेत्रियों के साथ रिश्तों के आरोप और मंच पर अनुचित व्यवहार तक-पवन का सफर उतार-चढ़ावों से भरा है. ये विवाद न सिर्फ उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित करते रहे हैं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि पर भी सवाल उठाते हैं. एक बार फिर जब नवरात्रि के पावन समय में जहां नारी सशक्तिकरण की बातें हो रही हैं, वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बेहद भावुक होते हुए पति से न्याय की गुहार लगा रही हैं. ऐसे में एक बार फिर पवन सिंह से जुड़े उनके विवाद फिर से जेहन में उभरने लगे हैं.

Contents
चुनावी मंच से फिल्मी पर्दे तक विवादपत्नी ज्योति सिंह का भावुक वीडियोअंजलि राघव को मंच पर अनुचित स्पर्शअक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप, गंभीर आरोपपहली पत्नी नीलम सिंह की रहस्यमयी मौतखेसारी लाल यादव से पेशेवर दुश्मनीअश्लील गानों को लेकर लगे आरोपराजनीतिक विवाद में नाम वापसी1.57 करोड़ की धोखाधड़ी का केसराइज एंड फॉल शो से अचानक विदाईभाषा विवाद पर पवन का तीखा बयानविवादों के बावजूद लोकप्रियता बरकार

चुनावी मंच से फिल्मी पर्दे तक विवाद

दरअसल, पवन सिंह के सामाजिक और पॉलिटिकल सफर में विवादों की रेखाएं भी गहरी हैं. हाल के दिनों में मंच पर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर छूने का वीडियो वायरल हुआ, फिर माफी मांगनी पड़ी. उनके गीतों पर आधारित ‘उच्चारण-विरोधी’ आरोप लगे और बंगाल सीट से नामांकन वापस लिया. कई बार उन्होंने खुले मंचों पर धमकी दी. इससे पहले उनके ब्रेकअप, पत्नी से दूरी और पार्टी निष्कासन की घटनाएं भी मीडिया की हेडलाइन्स में रहीं. जाहिर है इन विवादों ने उनकी सार्वजनिक छवि पर गहरा असर डाला, लेकिन पवन सिंह का विवादों से नाता बना ही रहा. अब एक बार फिर उनकी पत्नी ज्योति सिंह के वायरल वीडियो से वह चर्चा में हैं.

पत्नी ज्योति सिंह का भावुक वीडियो

बता दें कि ज्योति सिंह ने पहले भी कई मौकों पर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है, लेकिन इस बार उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे 7 साल से संघर्ष कर रही हैं और जीवन से नफरत करने लगी हैं. अपने भावुक वीडियो में हाथ जोड़कर ज्योति ने कहा, मैं आपकी दुश्मन नहीं, पत्नी हूं. तलाक तक तो मैं आपकी वाइफ ही हूं. अगर मैं दर-दर भटक रही हूं, तो ये आपकी इज्जत का सवाल है. कम से कम इंसानियत के नाते एक बार बात तो करें. ज्योति के अनुसार, पवन उन्हें इग्नोर करते हैं और कोर्ट तारीखों पर भी नहीं आते और बात भी नहीं करते हैं. हालांकि, पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से इन आरोपों पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है.

यहां यह भी बता दें कि वर्ष 2018 में पवन की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई, लेकिन 2022 में उन्होंने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी. ज्योति ने पवन पर मानसिक प्रताड़ना, दोबारा अबॉर्शन कराने का दबाव और सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए. उन्होंने 5 लाख मासिक भरण-पोषण की मांग की, लेकिन पवन ने 1 करोड़ का ऑफर दिया. हाल ही में अंजलि विवाद के दौरान ज्योति ने आत्मदाह की धमकी दी थी. वहीं, तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित है. अब ज्योति सिंह ने वीडियो में गुहार लगाई है.

अंजलि राघव को मंच पर अनुचित स्पर्श

इससे पहले बीते अगस्त में लखनऊ के एक इवेंट पर पवन ने गाने ‘सईयां सेवा करे’ के प्रमोशन के दौरान सरेआम मंच पर ही हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की कमर छू लिए थे. इसका वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. अंजलि ने असहज महसूस किया और भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया. वुमन कमीशन और AICWA ने हस्तक्षेप की मांग की. हालांकि, बाद में पवन सिंह ने माफी मांग ली.

अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप, गंभीर आरोप

पवन सिंह का नाम भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जोड़ा गया. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और अफेयर की अफवाहें रहीं. शादी के बाद रिश्ता टूटा तो अक्षरा ने 2019 में पवन पर धमकी, अश्लील तस्वीरें शेयर करने और इंडस्ट्री से बाहर करने के आरोप लगाए. अक्षरा ने कहा कि ब्रेकअप खट्टा था और पवन ने उन्हें मौत की धमकी दी. पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में लंबे समय तक चला.

पहली पत्नी नीलम सिंह की रहस्यमयी मौत

पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी.शादी के सिर्फ तीन महीने बाद, मार्च 2015 में मुंबई के अंधेरी स्थित उनके फ्लैट पर नीलम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दुर्घटना मौत का मामला दर्ज किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पवन ने बाद में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में इसे अपनी किस्मत का दाग बताया. उन्होंने कहा, वो देवी थीं, जिन्हें मैंने खो दिया. इस घटना ने पवन की निजी जिंदगी पर सवाल खड़े किए.

खेसारी लाल यादव से पेशेवर दुश्मनी

भोजपुरी के दो सितारों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद पुराना है. एक वीडियो में खेसारी के अनुचित कमेंट पर पवन ने निंदा की, जिससे दुश्मनी बढ़ी. दोनों ने एक-दूसरे पर प्रोफेशनल स्तर पर आरोप लगाए. ये विवाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एकता पर असर डालते रहे, हालांकि बाद में मामला शांत भी हो गया. हालांकि, पवन सिंह ने ऐसे विवादों को अपनी फिल्मी दुनिया की जिंदगी का हिस्सा बताया.

अश्लील गानों को लेकर लगे आरोप

पवन सिंह के गाने जैसे ‘लॉलीपॉप लागेलु’, ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’ और ‘आरा के होठलाली’ पर डबल मीनिंग और अश्लीलता के आरोप लगते रहे हैं. सानिया मिर्जा वाला गाना तो खासा विवादों में रहा, जिसके लिए कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हुईं. पवन सिंह की पहचान ऐसे गानों से बनी, लेकिन ये भोजपुरी सिनेमा की छवि को नुकसान पहुंचाते रहे.जाहिर है पवन सिंह का विवादों से नाता लगातार बना रहा और वह मीडिया की सुर्खियों में रहे.

राजनीतिक विवाद में नाम वापसी

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पवन को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया, लेकिन बंगाली लड़कियों और महिलाओं पर गाये उनके गानों के कारण विवाद बढ़ गया. मामला इतना आगे तक गया कि पवन सिंह को अपना नाम वापस लेना पड़ गया. हालांकि इसके बाद वह बीजेपी से अलग हो गए और बिहार की काराकाट से निर्दलीय लड़े, जहां उपेंद्र कुशवाहा से भिड़ गए. बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया और अब फिर भाजपा में उनकी वापसी हो गई.

1.57 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

वाराणसी कोर्ट ने पवन पर 1.57 करोड़ की फिल्म निवेश धोखाधड़ी का आरोप लगाया. एक होटल मालिक ने शिकायत की कि पवन और उनके सहयोगियों ने ‘बॉस’ फिल्म में निवेश का लालच दिया और धमकी दी. FIR दर्ज हुई, जो अंजलि विवाद के साथ जुड़ गया.

राइज एंड फॉल शो से अचानक विदाई

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन ने अपनी जिंदगी के राज खोले, लेकिन विवादास्पद कमेंट्स के बाद मिड-वे छोड़ दिया. अक्षरा रिश्ते और तलाक पर बातें हुईं जो सुर्खियां बनीं. हालांकि, फैमिली कारणों से एग्जिट बताया गया.

भाषा विवाद पर पवन का तीखा बयान

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी विवाद पर पवन सिंह ने कहा, मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो. ये बयान राज ठाकरे को चैलेंज था, जो भाषाई राजनीति को हवा देता रहा.

विवादों के बावजूद लोकप्रियता बरकार

बहरहाल, पवन सिंह के ये विवाद उनकी लोकप्रियता के बावजूद सवाल खड़े करते हैं. अब जब भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में वापसी कर रहे हैं लोगों को उम्मीद है कि वह अपने व्यवहार और आचरण में सुधार करेंगे. हालांकि, भोजपुरी स्टार से पॉलिटिशियन बनने का सफर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जनता का भरोसा ही सफलता की कुंजी है. कुल मिलाकर, विवादों ने पवन की जिंदगी को जटिल बनाया, लेकिन उनका करियर अभी भी मजबूत है.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाने में गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों की घटिया लापरवाही, एक अधिकारी निलंबित
Next Article JDU को लग सकता है बड़ा झटका, RJD का दामन थामेंगे डॉक्टर संजीव!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Wie der Hitnspin No Deposit Bonus Ihre Gewinnchancen erhöht
ब्रेकिंग न्यूज July 16, 2026
Alles wat u moet weten over de Funbet casino bonus in Nederland
ब्रेकिंग न्यूज July 15, 2026
Die beeindruckenden Features der Robocat 2 Casino Plattform
ब्रेकिंग न्यूज July 14, 2026
Tipps zur sicheren Anmeldung im Lussurio Casino Login und was Sie beachten sollten
ब्रेकिंग न्यूज July 14, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?