By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दरभंगा में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का Video Viral, रास्ता रोककर बात की, फिर गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और ले भागा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Cómo registrarse en Cool Bet casino: pasos sencillos para comenzar a jugar
ब्रेकिंग न्यूज
Your first steps in the ice fishing game app: tips for a rewarding start
ब्रेकिंग न्यूज
Unlocking chicken road: essential promotions for real money mobile gaming in 2026
ब्रेकिंग न्यूज
Winning strategies for chicken road 2: Tips for maximizing your online rewards in 2026
ब्रेकिंग न्यूज
Fortune Rabbit in Bangladesh: Discover the best promotions and bonuses for players
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > दरभंगा > दरभंगा में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का Video Viral, रास्ता रोककर बात की, फिर गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और ले भागा
दरभंगा

दरभंगा में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का Video Viral, रास्ता रोककर बात की, फिर गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और ले भागा

Saroj Raja
Last updated: 2025/07/30 at 9:46 PM
Saroj Raja
Share
3 Min Read
SHARE

बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां रास्ते से जा रही होती हैं, तभी एक बाइक सवार युवक आता है और उन्हें देखकर आगे निकल जाता है. इसके बाद वह अचानक रुकता है और तीनों में से एक लड़की जो एक छोटे बच्चे के साथ होती है, उसकी ओर जाती है.

बाइक से पीछा कर रास्ता रोका 
वीडियो में देखा गया कि युवक पहले लड़की के साथ कुछ दूरी तक पैदल चलता है. अचानक लड़की घबराकर बच्चे के साथ तेज़ी से पीछे की ओर भागती है. युवक बाइक से उनका पीछा करता है और लड़की को रोककर बात करता है. लड़की के मना करने के बावजूद युवक बाइक से उतरकर जबरन उसे गोद में उठाकर अपनी बाइक पर बैठा लेता है और खुद पीछे बैठकर उसे लेकर वहां से निकल जाता है. वहीं मासूम बच्चा पीछे छूट जाता है और दौड़ लगाता हुआ सीसीटीवी कैमरे के फ्रेम से बाहर चला जाता है.

गांव के युवक पर लगा अपहरण का आरोप
पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला हिजबुल रहमान उर्फ आरजू है. लड़की अपने पिता राजकुमार भगत की दुकान से घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई. घटना की शिकायत स्थानीय अलीनगर थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

सांप्रदायिक तनाव की आशंका
मामले को और गंभीर बना रहा है यह तथ्य कि लड़की और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी युवक द्वारा छेड़छाड़ और धमकी की शिकायत की गई थी, लेकिन तब भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया.

परिवार ने बयां किया दर्द
लड़की की बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से उन्हें बेवजह परेशान कर रहा था. “उससे मेरी बहन का कोई प्रेम संबंध नहीं था. वह दबंगई दिखा रहा था और पहले भी कई बार रास्ता रोक चुका था. हमने पहले भी पुलिस से मदद मांगी थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई.”

जब इस संबंध में दरभंगा  के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, “मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीनगर क्षेत्र के SDPO को जांच के लिए भेजा गया है. विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जा सकेगी.”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे परिवार से बेदखल लालू के बेटे
Next Article ‘नीतीश सरकार ने 80 हजार करोड़ का हिसाब नहीं दिया, यह अब तक सबसे बड़ा घोटाला…’, तेजस्वी का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Cómo registrarse en Cool Bet casino: pasos sencillos para comenzar a jugar
ब्रेकिंग न्यूज August 28, 2026
Your first steps in the ice fishing game app: tips for a rewarding start
ब्रेकिंग न्यूज August 27, 2026
Unlocking chicken road: essential promotions for real money mobile gaming in 2026
ब्रेकिंग न्यूज August 27, 2026
Winning strategies for chicken road 2: Tips for maximizing your online rewards in 2026
ब्रेकिंग न्यूज August 27, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?