By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 16 साल पहले प्लेन क्रैश में पति को खोया, अब खत्म हो गई को-पायलट अंजू के भी ‘सपनों की उड़ान’
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Najlepšie spôsoby ako využiť Olympic Casino bonusy
ब्रेकिंग न्यूज
Een Interview met de Oprichter van Casino Versaille over Succes en Visie
ब्रेकिंग न्यूज
Total Casino total ervaring en waarom spelers blijven terugkomen
ब्रेकिंग न्यूज
Ανακαλύψτε την εμπειρία του Vegas Hero Casino με πλήρη κριτική
ब्रेकिंग न्यूज
Hogyan használhatod ki a Bizzo Casino alkalmazás előnyeit mobilon
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > दिल्ली > 16 साल पहले प्लेन क्रैश में पति को खोया, अब खत्म हो गई को-पायलट अंजू के भी ‘सपनों की उड़ान’
दिल्ली

16 साल पहले प्लेन क्रैश में पति को खोया, अब खत्म हो गई को-पायलट अंजू के भी ‘सपनों की उड़ान’

Saroj Raja
Last updated: 2023/01/15 at 1:01 PM
Saroj Raja
Share
5 Min Read
SHARE

नेपाल में आज रविवार को दर्दनाक विमान हादसा हो गया. लैंडिंग से पहले ही प्लेन क्रैश कर गया. विमान में 68 यात्री समेत कुल 72 लोग सवार थे. जिसमें 5 भारतीय भी शामिल हैं. दुर्घटनाग्रस्त विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा की बतौर को-पायलट यह आखिरी उड़ान थी. आज सकुशल लैंडिंग कराने के बाद अंजू कैप्टन बनने वाली थी. इसके लिए वह सीनियर पायलट और ट्रेनर कमल केसी के साथ उड़ान पर गई थी.


दरअसल, पायलट बनने के लिए कम से कम 100 घंटे का फ्लाईंग अनुभव चाहिए होता. को-पायलट अंजू ने इससे पहले भी नेपाल के लगभग सभी विमानस्थलों में सफ़लतापूर्वक लैंडिंग कराई थी. आज पोखरा के लिए उडान भरते समय कैप्टन केसी ने मुख्य पायलट की सीट पर उन्हें बिठाया था. आज सफल लैंडिंग के बाद अंजू को मुख्य पायलट का लाईसेंस मिलने वाला था, लेकिन दुर्भाग्य कि वो महज 10 सेकंड की दूरी पर ही सारे सपने और अरमान धुंए में मिल गए.

जानकारी के मुताबिक कैप्टन कमल केसी का बतौर पायलट अनुभव 35 साल का था. केसी ने पहले भी कई पायलटों को ट्रेनिंग दी थी और उनके द्वारा ट्रेंड पायलट आज सफल पायलट के रूप में जाने जाते हैं. नेपाल में विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की संख्या की बात करें तो अब तक कुल 104 हादसे हुए हैं, जिनमें 96 यात्री विमान और 8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना शामिल हैं.16 साल पहले पति ही भी विमान दुर्घटना में गई थी जान

इस हादसे में एक दुखद संयोग ये है कि को-पायलट अंजू के पति की भी जान विमान हादसे में गई थी. दरअसल, उनके पति दीपक पोखरेल भी यति एयरलाइंस में बतौर को-पायलट तैनात थे. 16 साल पहले यानि 21 जून 2006 को यति एयरलाइंस के जिस विमान की दुर्घटना हुई थी, उसमें अंजू के पति को-पायलट थे. नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला जा रहे यति एयरलाइंस का 9N AEQ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें 6 यात्री और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी.

काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. सरकार ने घोषित किया एक दिन का राष्ट्रीय शोक

इस दर्दनाक हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. कैबिनेट मीटिंग के बाद नेपाल सरकार ने विमान हादसे की वजह से 16 जनवरी को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है. सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है. प्रधानमंत्री प्रचंड रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जाने का ऐलान किया था, लेकिन सिक्योरिटी का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही वापस आ गया. इसके बाद पीएम प्रचंड का पोखरा दौरा रद्द कर दिया गया है.

मौसम नहीं, तकनीकी खराबी हादसे की वजह

नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि विमान हादसा मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती. सामने आया हादसे से ठीक पहले का वीडियो

पोखरा में हादसे का शिकार हुए विमान का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि विमान हवा में बाईं तरफ ज्यादा झुक जा रहा है. शुरू में विमान के पहाड़ी से टकराकर सेती नदी में गिरने की बातें भी कही जा रही थीं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article नेपाल में हुए विमान हादसे में सीतामढ़ी के युवक की मौत, मचा कोहराम
Next Article नेपाल के 6 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स, लैंडिंग के वक्त थम जाती हैं सांसें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Najlepšie spôsoby ako využiť Olympic Casino bonusy
ब्रेकिंग न्यूज July 1, 2026
Een Interview met de Oprichter van Casino Versaille over Succes en Visie
ब्रेकिंग न्यूज June 30, 2026
Total Casino total ervaring en waarom spelers blijven terugkomen
ब्रेकिंग न्यूज June 30, 2026
Ανακαλύψτε την εμπειρία του Vegas Hero Casino με πλήρη κριτική
ब्रेकिंग न्यूज June 29, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?