शिवहर के उत्सव हॉल में कमला छाया फाउंडेशन व शिवहर सेवा समिति के एक विवाह ऐसा भी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से पहुंच नौ जोड़े की दहेज मुक्त शादी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में इस बार विभिन्न स्थानों के 9 जोड़े ने सामूहिक विवाह को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया था। शाम के समय शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर से सभी नौ दूल्हे की बारात धूमधाम से निकाली गई। जो बारात के साथ नगर के विभिन्न स्थानों गुजरी, बारात में बैंड बाजे के साथ ही बारात पक्ष के लोग व समिति सदस्य के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जो सड़क पर उत्साह के साथ नाचते व बैंड पर थिरकते हुए शादी स्थल प्रसाद उत्सव पहुंची। जहां विधि विधान व परंपरा के अनुसार बारातियों का स्वागत किया गया तथा दूल्हे की रश्मों रिवाज बाज के तहत विधि विधान से आरती उतारी गई व धूबा धान छिड़का गया। इसके बाद बारात को सजाए गए पंडाल में एवं दूल्हे को मंच पर विराजमान किया गया।
रश्मों रिवाज से स्वागत के बाव बाद शादी के मंडप में पहुंचे दूल्हा
स्वागत के रश्मों रिवाज व परंपरा के बाद दुल्हा को सजाए गए मंडप पर ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोचारण व परंपरा के अनुसार सभी कन्याओं का संबंधित दूल्हे के साथ शादी संपन्न कराया गया। बारातियों के लिए नाश्ता के साथ ही भोजन की व्यवस्था की थी तथा कन्या को रेडिमेड जेवर के साथ ही कपड़े दिए गए। विदाई में सभी कन्याओं को नीरज फाउंडेशन के तरफ से बाल्टिसेट गिफ्ट किया गया तथा समिति के द्वारा फल से भरा कॉर्टन दिया गया। शादी गादी के बारातियों के स्वागत व दूल्हे के। के लिए मंच की व्यवस्था थी। शादी का मंडप भी सुंदरता के साथ सजाया गया था। सजावट में चारों तरफ बेहतर लाइटिंग व साफ-सफाई रखी गई थी। शादी के बाद सभी दुल्हा दुल्हन के साथ सुबह गाड़ी से अपने अपने घर वापस हो गए। कार्यक्रम में समिति के सदस्य व नगर के गणमान्य शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से सचिव नथुनी चौधरी मूर्तिकार थे।
सामूहिक विवाह को लेकर जुटी लोगों की भारी भीड़।
शादी में विभिन्न स्थानों के जोड़े हुए शामिल >शादी में विभिन्न स्थानों के जोड़े शामिल हुए। इनमें गणेश कुमार पिता योगेंद्र कुमार ग्राम चिरैया की शादी रूबी कुमारी पिता राम अकबर राम, ग्राम रीगा से हुई। वहीं आकाश कुमार पिता जयप्रकाश ठाकुर, नगर परिषद वार्ड नंबर 5 शिवहर का गुड़िया कुमारी, लालबाबू साह, सरवरपुर, तरियानी, नीतेश कुमार पिता राजेश महतो ग्राम बहुआरा पूर्वी चंपारण का अनु कुमारी, पिता अशोक पटेल, शाहपुर, शिवहर, विकेश कुमार पिता शंभू महतो, ग्राम विशौल, जिला मधुबनी का मधु कुमारी पिता देवनारायण चौधरी, ग्राम दादर आदि शामिल हुए।
