By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 4 घंटे की नींद, शाम 6 के बाद कुछ न खाना…पीएम मोदी का लाइफस्टाइल!
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
GG Bet Casino 25 euro piedāvājums: kā saņemt un izmantot šo bonusu
ब्रेकिंग न्यूज
Naobet Casino: Parhaat Vinkit Uusille Pelaajille Aloittamiseen ja Menestykseen
ब्रेकिंग न्यूज
Comment les fonctionnalités bonus sur spin247 augmentent vos chances de victoire
ब्रेकिंग न्यूज
Spinfin und seine Auswirkungen auf die Spielgewohnheiten in Casinos
ब्रेकिंग न्यूज
Un guide détaillé pour télécharger et installer l’application Bwin sur mobile
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > नवादा > 4 घंटे की नींद, शाम 6 के बाद कुछ न खाना…पीएम मोदी का लाइफस्टाइल!
नवादा

4 घंटे की नींद, शाम 6 के बाद कुछ न खाना…पीएम मोदी का लाइफस्टाइल!

Saroj Raja
Last updated: 2025/09/17 at 8:07 AM
Saroj Raja
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दमदार शख्सियत के रूप में जाना जाता है. वह दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर्स में शुमार हैं. उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता है, क्योंकि देश के पीएम होने के नाते वह कई जिम्मेदारियों से बंधे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद सुबह जागने से लेकर खानपान और फिजिकल एक्टिविटी तक उनका लाइफस्टाइल काफी संतुलित रहता है. वह युवाओं को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं और इसी वजह से फिट इंडिया मूवमेंट की भी शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य डेली रूटीन में लोगों को फिजिकली एक्टिव बनाए रखने और खानपान के प्रति जागरूक करना है. पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर जानेंगे कि वह फिट रहने के लिए क्या करते हैं.

Contents
पीएम का मॉर्निंग रूटीनपोषक तत्वों से भरपूर सादा खाना5 दशक से रख रहे नवरात्रि व्रत6 बजे के बाद खाने से दूरी

आज के टाइम में लोगों को कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियां हो चुकी हैं. इसके पीछे की वजह है खराब रूटीन. ज्यादातर लोगों का कहना होता है कि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहती है और इसी के चलते फिजिकल एक्टिविटी या फिर खानपान का रूटीन बिगड़ जाता है, लेकिन पीएम मोदी इतनी ज्यादा व्यस्तता के बावजूद हेल्थ और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं. आप भी उनके रूटीन से इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

पीएम का मॉर्निंग रूटीन

कई तरह की मीटिंग, सभाओं के चलते कई बार पीएम मोदी को मिडनाइट तक जागना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी वह अपने अगले दिन के रूटीन को अनियमित नहीं करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी सुबह चार बजे उठ जाते हैं. उनका ये रूटीन तब से है जब वह मुख्यमंत्री थे. इस तरह से वह तकरीबन साढ़े तीन या फिर चार घंटे की नींद ही लेते हैं. सुबह उठने के बाद वह कुछ देर सैर करते हैं. इसके अलावा योग में सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन उनकी दिनचर्या का हिस्सा है. जो उनको एनर्जेटिक रखने में मदद करता है.

पोषक तत्वों से भरपूर सादा खाना

पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह खाने के बहुत ज्यादा शौकीन नहीं हैं, इसलिए जहां भी जाते हैं वहां का सादा खाना पसंद करते हैं. प्राइम मिनिस्टर मोदी की डाइट बहुत सिंपल लेकिन पोषण से भरपूर होती है. सुबह वह अदरक वाली चाय लेते हैं. इसके अलावा ब्रेकफास्ट में उबली हुई या फिर रोस्ट की हुई चीजें होती हैं यानी पीएम खाने में तेल बहुत कम लेते हैं. उन्हें खिचड़ी, उपमा, कड़ी जैसी चीजें पसंद हैं. एक बार उन्होंने जिक्र किया था कि वह मोरिंगा यानी सहजन की फली का पराठा भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं. गुजराती होने के नाते उन्हें थेपला, ढोकला जैसी पारंपरिक डिशेज भी काफी पसंद हैं.

5 दशक से रख रहे नवरात्रि व्रत

पीएम मोदी कम से कम 5 दशकों यानी 50 से ज्यादा सालों से नवरात्रि का व्रत करते आ रहे हैं. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था और बताया था कि यह उनके लिए अनुशासन से कहीं ज्यादा है. वह व्रत के दौरान रोजाना सिर्फ एक बार फल खाते हैं. सबसे खास बात है कि नौ दिनों में वह अलग-अलग फल नहीं लेते हैं, बल्कि पहले दिन अगर पपीता खाया है तो हर दिन पपीता ही खाते हैं.

6 बजे के बाद खाने से दूरी

पीएम मोदी जल्दी डिनर कर लेते हैं और शाम 6 बजे के बाद खाना अवॉइड करते हैं. हमारे आयुर्वेद में भी कहा गया है कि रात को सूर्य ढलने के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है और आपके पूरे शरीर को खाने का सही फायदा मिलता है. इस तरह से अपने खानपान को संतुलित रखकर और दिनचर्या में कुछ सुधार करके आप भी हेल्दी रह सकते हैं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article भुतही चौक पर विरोध प्रदर्शन , एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक अनिल राम का किया पुतला दहन
Next Article सहरसा-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन हफ्ते में कितने दिन चलेगी, सीतामढ़ी भी ठहराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

GG Bet Casino 25 euro piedāvājums: kā saņemt un izmantot šo bonusu
ब्रेकिंग न्यूज May 13, 2026
Naobet Casino: Parhaat Vinkit Uusille Pelaajille Aloittamiseen ja Menestykseen
ब्रेकिंग न्यूज May 13, 2026
Comment les fonctionnalités bonus sur spin247 augmentent vos chances de victoire
ब्रेकिंग न्यूज May 13, 2026
Spinfin und seine Auswirkungen auf die Spielgewohnheiten in Casinos
ब्रेकिंग न्यूज May 12, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?