By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सवालों का जवाब देने में विफल रहे PM मोदी, बोला विपक्ष- छुपाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर का सच
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Wie der Hitnspin No Deposit Bonus Ihre Gewinnchancen erhöht
ब्रेकिंग न्यूज
Alles wat u moet weten over de Funbet casino bonus in Nederland
ब्रेकिंग न्यूज
Die beeindruckenden Features der Robocat 2 Casino Plattform
ब्रेकिंग न्यूज
Tipps zur sicheren Anmeldung im Lussurio Casino Login und was Sie beachten sollten
ब्रेकिंग न्यूज
Paano Mag-login sa Taya777 Casino at Mag-umpisa ng Iyong Kwento
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > राजनीति > सवालों का जवाब देने में विफल रहे PM मोदी, बोला विपक्ष- छुपाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर का सच
राजनीति

सवालों का जवाब देने में विफल रहे PM मोदी, बोला विपक्ष- छुपाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर का सच

Saroj Raja
Last updated: 2025/07/30 at 7:45 AM
Saroj Raja
Share
8 Min Read
SHARE

लोकसभा में मंगलवार को कई विपक्षी सदस्यों ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला पूरी तरह से खुफिया और सुरक्षा विफलता का नतीजा था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवालों से बच रही है और सच्चाई छिपा रही है. पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी-नीत सरकार की विदेश नीति विफल रही है, क्योंकि जी-20 और ब्रिक्स सहित किसी भी बड़े समूह ने इस घटना के बाद पाकिस्तान की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित नहीं किया.

Contents
सिर्फ को कोस रहे पीएम मोदीअमेरिका ने क्यों किया सीजफायर?चीन का नाम लेने की भी हिम्मत नहींअमित शाह के भाषण की आलोचनापहलगाम के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदारआतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेशपहलगाम की जिम्मेदारी कौन लेगा?कश्मीर में ऑपरेशन महादेव पर सवालहमारा खतरा पाकिस्तान से नहीं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के संसद में दिए जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें एक भी जवाब नहीं मिला. खेड़ा ने कहा कि हम चर्चा की मांग कर रहे थे क्योंकि हम और देश दोनों ही जवाब चाहते थे. हमें एक भी जवाब नहीं मिला.

सिर्फ को कोस रहे पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि हम यह उम्मीद नहीं करते कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री ललिता पवार (अभिनेत्री) की तरह खड़े होकर विपक्ष को कोसेंगे. खेड़ा ने कहा कि सीधा सवाल यह है कि पहलगाम हमला कैसे हुआ, आतंकवादी भारत में कैसे घुस आए और हमारे नागरिकों, हमारे पर्यटकों पर हमला कैसे किया. कोई जवाब नहीं मिला.

अमेरिका ने क्यों किया सीजफायर?

उन्होंने कहा कि फिर आप कहते हैं कि आपने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, 30 मिनट के अंदर आपने पाकिस्तान को फोन करके बता दिया, अब और हमले नहीं, आप भी हमला नहीं करते. यह कैसी व्यवस्था थी? खेड़ा ने कहा कि संघर्षविराम की घोषणा अमेरिका की ओर से क्यों हुई? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हमें नहीं मिला. उन्होंने कहा कि आप एक भी देश का समर्थन पाने में नाकाम क्यों रहे? एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की.

चीन का नाम लेने की भी हिम्मत नहीं

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनमें (प्रधानमंत्री मोदी में) चीन का नाम लेने की भी हिम्मत नहीं थी. इससे पहले, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी सरकार से पहले ही भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम की घोषणा कर दी, जो तीसरे पक्ष का स्पष्ट हस्तक्षेप है. अलप्पुझा (केरल) के सांसद ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.

अमित शाह के भाषण की आलोचना

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सभी मुद्दों पर बात की, लेकिन सुरक्षा विफलता के बारे में नहीं. वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने दावा किया कि कश्मीर जाना सुरक्षित है, लेकिन क्या पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि जब आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी, तब कोई सुरक्षा घेरा नहीं था.

पहलगाम के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदार

चर्चा में भाग लेते हुए, द्रमुक के ए. राजा ने कहा कि सरकार को हर चीज के लिए जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को दोष नहीं देना चाहिए. राजा ने कहा कि जी7, जी20 और ब्रिक्स जैसे बड़े समूहों में से किसी ने भी पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित नहीं किया. उन्होंने जानमाल के नुकसान के लिए पूरी तरह से खुफिया विफलता और प्रशासन की अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया.

आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा कि कई सवाल अनुत्तरित हैं, जैसे कि आतंकवादी पर्यटन स्थल तक कैसे पहुंच गए. जम्मू कश्मीर के बारामूला से निर्दलीय सांसद शेख अब्दुल रशीद ने कहा कि पहलगाम हमला मानवता पर एक कलंक है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह दावा कि घाटी में सब कुछ सामान्य है, केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है. उन्होंने कहा कि हम लाशें ढोते-ढोते थक गए हैं.

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश

रशीद ने पूछा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया में देने के लिए विभिन्न देशों में भेजे गए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में कश्मीर के कितने सदस्य थे. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने चीन को राक्षस करार देते हुए कहा कि भारत को इस पड़ोसी देश से उतना ही खतरा है जितना कि आतंकवाद से है और वह हमारी जमीन एवं बाजार, दोनों छीन लेगा.

पहलगाम की जिम्मेदारी कौन लेगा?

उन्होंने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के दौरान केंद्र सरकार ने कहा था कि अब भविष्य में कोई आतंकी घटना नहीं होगी. सपा प्रमुख ने कहा कि लोग सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन पर वहां (पहलगाम) गए थे. लेकिन सूरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? यह सबसे बड़ा सवाल है.

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को खुफिया तंत्र की नाकामी करार देते हुए सरकार से यह बताने की मांग की कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है. अखिलेश ने जिक्र किया कि पहलगाम से पहले पुलवामा (2019) में भी ऐसा ही हुआ था और उस समय भी खुफिया तंत्र की नाकामी की बात कही गई थी.

कश्मीर में ऑपरेशन महादेव पर सवाल

सपा सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा वाले दिन ही कश्मीर में ऑपरेशन महादेव संचालित होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुठभेड़ सोमवार को ही क्यों हुई? उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक नीतियों के लिए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) जरूर करवाना चाहिए क्योंकि वह हर बार यह कहकर नहीं बच सकती कि चूक हुई है.

हमारा खतरा पाकिस्तान से नहीं

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर (सरकार की ओर से) जो प्रचार किया गया, वह निंदनीय है. अखिलेश ने कहा, हमारा खतरा पाकिस्तान से नहीं है, बल्कि चीन से है. वह न केवल हमारी जमीन छीन रहा है, बल्कि बाजार भी छीन रहा है. उन्होंने सवाल किया कि देश का क्षेत्रफल 2014 में कितना था और आज कितना है? सपा सांसद ने कहा कि सरकार को आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए वहां (चीन) से कारोबार कम करने पर फैसला करना चाहिए.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article 25% टैरिफ, भारत-पाकिस्तान सीजफायर…अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा
Next Article सीतामढ़ी नगर निगम बहिष्कार और हंगामे के बीच नगर निगम बोर्ड की बैठक रद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Wie der Hitnspin No Deposit Bonus Ihre Gewinnchancen erhöht
ब्रेकिंग न्यूज July 16, 2026
Alles wat u moet weten over de Funbet casino bonus in Nederland
ब्रेकिंग न्यूज July 15, 2026
Die beeindruckenden Features der Robocat 2 Casino Plattform
ब्रेकिंग न्यूज July 14, 2026
Tipps zur sicheren Anmeldung im Lussurio Casino Login und was Sie beachten sollten
ब्रेकिंग न्यूज July 14, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?