मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 181/ 21 में महीनों से फरार चल रहे अभियुक्त को रहिका से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने दी जानकारी के अनुसार विदित हो कि रहिका थाना कांड संख्या180/21 लाल पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जो महीनों से फरार चल रहा था वे इस कांड के नामजद अभियुक्त थे।
रहिका थाना की पुलिस को महीनों से उनका तलाश था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लाल पासवान बताया जा रहा है। जिसे रहिका थाना के एसआई कंदन बास्की के नेतृत्व में अन सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार कर थाना लाते हुए न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया। जहां से गिरफ्तार अभयुक्त को जेल भेज दिया गया। बिहार मधुबनी से राजीव कुमार झा की रिपोर्ट