राम सेतु के तैरते हुए पत्थर के बारे में तो आप लोगों ने सुना होगा। इस पर भगवान श्रीराम का नाम लिखा हुआ था, इसका भी जिक्र कई जगह मिलता है। इस बीच पटना सिटी में एक ऐसा ही पत्थर मिला है। जो पानी में तैर रहा है। इस पत्थर पर श्री राम का नाम लिखा हुआ है।
श्रीराम के नाम का गंगा में तैरता मिला पत्थर
दरअसल गंगा नदी में दो युवक स्नान कर रहे थे कि अचानक उन्हें एक तैरता हुआ पत्थर मिला। जिसके बाद उस पत्थर को युवक बाहर लेकर आए। पत्थर को जब ध्यान से देखा तो इस पर प्रभु श्रीराम का नाम लिखा हुआ था। जैसे ही इस पत्थर की चर्चा होने लगी। वहां पर सैंडकों लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए और पत्थर की पूजा की।
पानी से बाहर निकालते ही 17 किलो का बढ़ा भार
बताया जा रहा है कि निकालते वक्त को पत्थर हल्का लग रहा था लेकिन धीरे-धीरे इसका भार बढ़ने लगा और बढ़कर 17 KG तक चला गया। लोगों ने इस पत्थर को राजा घाट के समीप एक मंदिर के प्रांगण में रख दिया है। लोग इसे राम सेतु का पत्थर बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस पत्थर का वजन किया गया तो प्रारंभिक दौर में इसका वजन 9 किलोग्राम था लेकिन धीरे-धीरे इसका वजन बढ़कर 17KG हो गया उसके बाद इसका वजन नहीं किया गया है।