By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से चैंपियन बनी टीम इंडिया, समस्तीपुर में बज रहे ढोल-नगाड़े; क्या बोले पिता?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बेटे की तेरहवीं से पहले पिता की भी मौत, सूरज बिहारी की हत्या का सदमा नहीं सह पाए; 10वें दिन तोड़ा दम
पूर्णिया
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से चैंपियन बनी टीम इंडिया, समस्तीपुर में बज रहे ढोल-नगाड़े; क्या बोले पिता?
कटिहार
पटना में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कैसे करनी पड़ी मशक्कत?
राजनीति
परिहार प्रखंड के सिरसिया बाजार के माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना चार प्याज से बन जाती है 100 बच्चों के लिए सब्जी! जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
सीतामढी
इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ फोटो…, पति ने रोका तो पत्नी ने घर से बुलाकर करवा दिया मर्डर
सीतामढी
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > कटिहार > वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से चैंपियन बनी टीम इंडिया, समस्तीपुर में बज रहे ढोल-नगाड़े; क्या बोले पिता?
कटिहार

वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से चैंपियन बनी टीम इंडिया, समस्तीपुर में बज रहे ढोल-नगाड़े; क्या बोले पिता?

Saroj Raja
Last updated: 2026/02/07 at 8:44 AM
Saroj Raja
Share
5 Min Read
SHARE

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी अपने नाम की. फानइल मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. इसी के साथ क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर उस पारी को अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सर्वोच्च पारियों में शुमार कर दिया. इधर, बिहार में वैभव सूर्यवंशी के घर पर जश्न का माहौल है.

Contents
क्या बोले वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच?वैभव के नाम सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्डवैभव सूर्यवंशी: भारतीय क्रिकेट का नया सितारा

वैभव सूर्यवंशी के समस्तीपुर जिले के ताजपुर आवास पर पिता संजीव सूर्यवंशी, चाचा राजीव सूर्यवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं. सभी गुलाब लगाकर जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं. यही नहीं खूब मिठाइयां भी बांटी जा रही हैं. वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि बेटा देश के काम आए, देश के लिए खेले, इससे बड़ा खुशी की बात और क्या हो सकती है. आज हमारे पूरे गांव में खुशी का माहौल है. लोग बधाइयां देने घर पहुंच रहे हैं. संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि यह पारी केवल शानदार ही नहीं थी, बल्कि कई रिकॉर्ड एक साथ तोड़ते हुए एक नए युग की शुरुआत भी थी.

क्या बोले वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच?

वहीं वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने कहा कि इतने बड़े मंच पर वैभव ने बेहतर परफॉर्मेंस किया. टीम फाइनल मुकाबला जीती भी. ये गर्व की बात है. वैभव में सीखने की क्षमता बहुत ज्यादा है. मेरे नेतृत्व में कोच का जो मार्गदर्शन होना चाहिए, वो हमने उसको दिया. वैभव के साथ काफी मेहनत की. उसी का रिजल्ट है कि देश ही नहीं विश्व में वह अपना नाम कर रहा है. इसके साथ समस्तीपुर का भी नाम रोशन कर रहा है.

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की यह 175 रन की पारी अब तक किसी भी U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने 2012 में उमंग चंद द्वारा बनाए 111 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही यह स्कोर युवा ODI क्रिकेट के किसी भी फाइनल या नॉकआउट चरण में सबसे बड़ा स्कोर भी माना जाता है. वैभव की पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जिसने विरोधी गेंदबाजों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. वैभव ने मात्र 32 गेंदों में अर्धशतक बनाया और 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज शतकों में से एक है.

वैभव के नाम सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

इस क्रम में वैभव ने U-19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के उनके नाम दर्ज हुए, जिसमें से 15 सिर्फ फाइनल में आए. इससे पहले यह रिकॉर्ड द्वाल्ड ब्रीविस के 22 छक्कों के नाम था. वैभव की इस बड़ी पारी की बदौलत भारत ने कुल स्कोर 411/9 तक पहुंचाया, जो U-19 विश्व कप फाइनल मैच के लिए अत्यधिक दबाव वाला लक्ष्य है और विरोधी टीम पर यह भारी रहा.

फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक प्रदर्शन से टीम की पारी को मजबूती मिली. यह पारी न केवल वैभव के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि भारत के छठे U-19 विश्व कप खिताब की राह पर एक निर्णायक कदम भी साबित हुई.

वैभव सूर्यवंशी: भारतीय क्रिकेट का नया सितारा

केवल 14 वर्ष की उम्र में वैभव ने यह प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह भविष्य के क्रिकेट सितारों में से एक हैं. इससे पहले भी उन्होंने IPL में रिकॉर्ड तोड़ शतक सहित कई मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनकी प्रतिभा को पहले ही मान्यता मिल चुकी थी. विशेष बात यह है कि वैभव अब युवा ODI इतिहास के शीर्ष स्कोरर की सूची में भी शामिल हो चुके हैं, जिसमें वह अब तक सबसे बड़ी पारियों में से एक का श्रेय रखते हैं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article पटना में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कैसे करनी पड़ी मशक्कत?
Next Article बेटे की तेरहवीं से पहले पिता की भी मौत, सूरज बिहारी की हत्या का सदमा नहीं सह पाए; 10वें दिन तोड़ा दम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटे की तेरहवीं से पहले पिता की भी मौत, सूरज बिहारी की हत्या का सदमा नहीं सह पाए; 10वें दिन तोड़ा दम
पूर्णिया February 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से चैंपियन बनी टीम इंडिया, समस्तीपुर में बज रहे ढोल-नगाड़े; क्या बोले पिता?
कटिहार February 7, 2026
पटना में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कैसे करनी पड़ी मशक्कत?
राजनीति February 7, 2026
परिहार प्रखंड के सिरसिया बाजार के माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना चार प्याज से बन जाती है 100 बच्चों के लिए सब्जी! जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
सीतामढी February 6, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?