लगभग आधी जनवरी बीत गई है लेकिन बिहार में ठंड लगातार अपना सितम ढहा रही है. दिसंबर के शुरुआत से शुरू हुई इस ठंड का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रही है और दिन-प्रतिदिन लोगों की परेशानियों को काफी बढ़ा रही है. सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहता है जिससे की विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है और कई इलाकों में तो यह 0 से 50 मीटर तक रिकॉर्ड की जा रही है. वहीं उत्तर भारत की ओर से आ रही पछुआ हवाओं और जेट स्ट्रीम के असर से न्यूनतम तापमान में कोई इजाफा नहीं दिख रहा है और ठंड लगातार बढ़ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 15 जनवरी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक आज भी किसी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है.
बीते 24 घंटें कैसा रहा मौसम?
राज्य के लोगों को बीते 24 घंटों में मौसम की मार झेलनी पड़ी है. राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला जिसके बाद हल्की-हल्की धूप भी निकली. लेकिन धूप के साथ चल रही हवा ने ठंड की स्थिति को बरकरार रहा. वहीं अगर तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर), डिहरी (रोहतास) और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. कई इलाकों में तो सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई.
15 जनवरी का वेदर रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को बिहार के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के समय हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहेगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिला शामिल है.
यहां देखें जिलेवार मौसम का तापमान
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान:22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान:22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान:22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान:22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम के शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. हालांकि 16 जनवरी के बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की राहत मिलने के संकेत हैं. न्यूनतम तापमान में अगले 2–3 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, यानी ठंडी रातें फिलहाल जारी रहेंगी. 15 जनवरी के बाद धीरे-धीरे ठंड का असर कम होना शुरू हो सकता है, लेकिन कोहरे की समस्या बनी रहेगी.

