By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: निर्मला सीतारमण का ‘नहले पर दहला’! लगातार 9वीं बार बही-खाता पेश कर इतिहास रचेंगी वित्त मंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सीतामढ़ी में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती ट्रैक्टर जब्त, लाखों का जुर्माना, संवेदक को नोटिस
सीतामढी
सीतामढ़ी में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बर्खास्त किए गए शिक्षकों से इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी कराई गई
सीतामढी
सीतामढ़ी में बीपीएससी शिक्षिका ने प्रेमी संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
सीतामढी
सीतामढ़ी-निर्मली रेलखंड परियोजना के लिए बनेगी डीपीआर, मिथिलांचल और सीमांचल को मिलेगा सीधा फायदा
सीतामढी
सीतामढ़ी में मोटर साइकिल चोरी करते युवक रंगेहाथ पकड़ाया बाइक से छेड़छाड़ कर रहा था, ग्रामीणों को शक होने पर पकड़ा, पुलिस को सौंपा
सीतामढी
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > दिल्ली > निर्मला सीतारमण का ‘नहले पर दहला’! लगातार 9वीं बार बही-खाता पेश कर इतिहास रचेंगी वित्त मंत्री
दिल्ली

निर्मला सीतारमण का ‘नहले पर दहला’! लगातार 9वीं बार बही-खाता पेश कर इतिहास रचेंगी वित्त मंत्री

Saroj Raja
Last updated: 2026/01/28 at 7:55 AM
Saroj Raja
Share
4 Min Read
SHARE

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी. वैश्विक अनिश्चितता के बीच पेश होने वाले इस बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से सुधारवादी उपायों के होने की उम्मीद है. इसके साथ ही सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा विभिन्न समय अवधियों में पेश किए गए 10 बजटों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी. देसाई ने 1959-1964 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में कुल छह बजट और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए थे.

पूर्व वित्त मंत्रियों पी चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में क्रमशः 9 और 8 बजट पेश किए थे. हालांकि, लगातार सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड सीतारमण के नाम ही रहेगा. इस साल वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार 9वीं बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में दूसरी बार सत्ता में आने पर सीतारमण को भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया था. इसके बाद 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद वित्त मंत्रालय उनके पास ही रहा. अब तक सीतारमण ने फरवरी 2024 के अंतरिम बजट सहित कुल आठ लगातार बजट पेश किए हैं. स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस तरह हैं:

बजट को लेकर कुछ खास फैक्ट्स

  1. पहला बजट: स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था.
  2. सर्वाधिक बजट: पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में कुल 10 बजट पेश किए.
  3. दूसरा सबसे अधिक बजट: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नौ बार बजट पेश किए. उन्होंने पहली बार 19 मार्च, 1996 को प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान बजट पेश किया था. उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में भी कई बजट पेश किए.
  4. तीसरा सबसे अधिक बजट: प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आठ बजट पेश किए. उन्होंने 1982, 1983 और 1984 में और कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में फरवरी 2009 से मार्च 2012 के बीच लगातार पांच बजट पेश किए.
  5. मनमोहन सिंह: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 से 1995 के बीच पी वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए लगातार पांच बजट पेश किए थे.
  6. सबसे लंबा बजट भाषण: सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड सीतारमण के नाम है. उनका एक फरवरी, 2020 का बजट भाषण दो घंटे और 40 मिनट तक चला था. उस समय, उन्होंने दो पेज बाकी रहते हुए ही अपना भाषण समाप्त कर दिया था.
  7. सबसे छोटा बजट भाषण: हिरूभाई मुल्जीभाई पटेल का 1977 का अंतरिम बजट भाषण अब तक का सबसे छोटा भाषण है, जो केवल 800 शब्दों का था.
  8. समय: परंपरा के अनुसार बजट फरवरी के आखिरी दिन शाम पांच बजे पेश किया जाता था. यह समय औपनिवेशिक काल की प्रथा के अनुरूप था, ताकि घोषणाएं लंदन और भारत में एक ही समय पर की जा सकें. इस समय को 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया. तब से बजट सुबह 11 बजे पेश किए जाते हैं.
  9. तारीख: बजट पेश करने की तारीख 2017 में बदलकर एक फरवरी कर दी गई थी. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि सरकार मार्च के अंत तक संसदीय मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर सके और एक अप्रैल से वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बजट लागू हो जाए.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन: महज 2-3 घंटे में नेपाल की राजधानी तक पहुँचेगा सफर, 25,000 करोड़ की परियोजना बनेगी भारत-नेपाल संबंधों की गेम-चेंजर
Next Article बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं शुरू होने से पहले इस बात का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगी सेंटर में एंट्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीतामढ़ी में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती ट्रैक्टर जब्त, लाखों का जुर्माना, संवेदक को नोटिस
सीतामढी February 16, 2026
सीतामढ़ी में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बर्खास्त किए गए शिक्षकों से इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी कराई गई
सीतामढी February 16, 2026
सीतामढ़ी में बीपीएससी शिक्षिका ने प्रेमी संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
सीतामढी February 13, 2026
सीतामढ़ी-निर्मली रेलखंड परियोजना के लिए बनेगी डीपीआर, मिथिलांचल और सीमांचल को मिलेगा सीधा फायदा
सीतामढी February 11, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?