By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चिराग पासवान की 40 की डिमांड क्यों नहीं होगी पूरी, 25 के पास ही क्यों जाएंगे सिमट, समझें आंकड़ों का खेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
La relación entre Avia Masters y el auge de los juegos de azar móviles
ब्रेकिंग न्यूज
How to Access Exclusive Promotions and Bonuses at DudeSpin Casino
ब्रेकिंग न्यूज
Wie Sie sich beim Stake Login anmelden und sofort losspielen können
ब्रेकिंग न्यूज
Mellstroy casino populaarsuse tõus ja selle mõju mänguritele
ब्रेकिंग न्यूज
Milyen előnyöket kínál a Spinbetter promóciós kód új játékosoknak
ब्रेकिंग न्यूज
Aa
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Aa
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जहानाबाद
    • दरभंगा
    • नवादा
    • पटना
    • पश्चिमी चम्पारण
    • पूर्णिया
    • बेतिया
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • रोहतास
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सासाराम
    • सुपौल
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • UP News
  • कहानी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Voice Of Bihar > Blog > राजनीति > चिराग पासवान की 40 की डिमांड क्यों नहीं होगी पूरी, 25 के पास ही क्यों जाएंगे सिमट, समझें आंकड़ों का खेल
राजनीति

चिराग पासवान की 40 की डिमांड क्यों नहीं होगी पूरी, 25 के पास ही क्यों जाएंगे सिमट, समझें आंकड़ों का खेल

Saroj Raja
Last updated: 2025/08/25 at 5:58 PM
Saroj Raja
Share
4 Min Read
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं और एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच तकरीबन सहमति बन चुकी है कि दोनों दल 100 से 105 सीटों के बीच चुनाव लड़ेंगे. लेकिन सबसे बड़ा पेंच चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) यानी एलजेपी (आरवी) की 40 सीटों की मांग को लेकर है. सवाल यह है कि क्या यह डिमांड पूरी होगी? राजनीतिक समीकरण और पिछली चुनावी परफॉर्मेंस बताती है कि एलजेपी (आरवी) को 25 सीटों से ज़्यादा मिलना मुश्किल है.

Contents
चिराग की मुराद में कहां रोड़ा?कैसे तय होगी सीटें?

एलजेपी (आरवी) ने पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और सभी 5 सीटें जीतीं. इसके साथ ही पार्टी का वोट शेयर 6% से ज़्यादा रहा और 30 विधानसभा क्षेत्रों में से 29 में बढ़त बनाई. इसी प्रदर्शन के आधार पर चिराग 40 सीटों की डिमांड कर रहे हैं. लेकिन विधानसभा और लोकसभा की राजनीति में ज़मीन-आसमान का फर्क है.

चिराग की मुराद में कहां रोड़ा?

2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक मतिहानी सीट जीत पाई थी. उनका वोट शेयर 5.66% जरूर रहा, लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ. 64 सीटों पर एलजेपी तीसरे या चौथे स्थान पर रही, लेकिन वहां उसके वोट इतने थे कि नतीजों का गणित बदल गया. इनमें 27 सीटें ऐसी थीं, जहां सीधे तौर पर जेडीयू को नुकसान हुआ और एलजेपी के कारण वह हार गई. यही वजह है कि एनडीए के अंदर उसकी डिमांड को लेकर शंका है.

2020 में बीजेपी ने 110 और जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था. नतीजों में बीजेपी 74 सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जेडीयू सिर्फ 43 सीटों पर सिमट गई. इसके बावजूद इस बार नीतीश कुमार की पार्टी 100 से कम सीटों पर उतरने को तैयार नहीं है, क्योंकि चुनाव नीतीश के चेहरे पर लड़ा जाना है. ऐसे में बीजेपी और जेडीयू दोनों का फोकस है कि छोटे दलों को ज़रूरत से ज़्यादा सीटें न देकर संतुलन बनाए रखा जाए.

कैसे तय होगी सीटें?

एलजेपी (आरवी) के पास 5 लोकसभा सांसद हैं और यही उसका सबसे बड़ा तर्क है. बीजेपी और जेडीयू भी मानते हैं कि इस प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. लेकिन विधानसभा चुनाव में ग्राउंड स्ट्रेंथ और कार्यकर्ताओं की पकड़ मायने रखती है. इसलिए 40 सीटों की मांग अव्यावहारिक मानी जा रही है. एनडीए रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी को 20–25 सीटों के बीच एडजस्ट करना ही सही होगा.

चिराग पासवान की एलजेपी (आरवी) अपने प्रदर्शन और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के दम पर 40 सीटों की डिमांड भले ही कर रही हो, लेकिन एनडीए का ‘आंकड़ों का खेल’ साफ कह रहा है कि पार्टी 25 सीटों के आसपास ही सिमट जाएगी. एनडीए के लिए यह सीट बंटवारा सिर्फ़ संख्या का नहीं बल्कि तालमेल और संतुलन का भी सवाल है.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Saroj Raja
Follow:
बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की राजनीतिक समसामाजिक विज्ञान खेल और मनोरंजन की बात दिखिये सब-कुछ!
Previous Article 26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी? जानिए तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और आरती
Next Article सीतामढ़ी शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, रिंगबांध सड़क का जल्द होगा चौड़ीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

La relación entre Avia Masters y el auge de los juegos de azar móviles
ब्रेकिंग न्यूज May 11, 2026
How to Access Exclusive Promotions and Bonuses at DudeSpin Casino
ब्रेकिंग न्यूज May 10, 2026
Wie Sie sich beim Stake Login anmelden und sofort losspielen können
ब्रेकिंग न्यूज May 10, 2026
Mellstroy casino populaarsuse tõus ja selle mõju mänguritele
ब्रेकिंग न्यूज May 10, 2026
The Voice Of BiharThe Voice Of Bihar
Follow US

© 2022 TheVoiceOfBihar.com. All Rights Reserved. Designed by Metolite

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?